वहीं भोपाल में रविवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर इनके संरक्षण की शपथ भी ली। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में वन विभाग, स्थानीय निकाय, स्थानीय संस्थाओं की ओर से सहयोग किया गया। हरित प्रदेश में नवीन नगर बावड़ी में किया गया पौध रोपण।
पौधे लगाना ही नहीं, संरक्षण भी जरूरी : ‘द लासेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल 10 लाख से अधिक भारतीय वायु प्रदूषण से जनित रोगों के कारण मारे जाते हैं। जब पेड़ नहीं होंगे तो हम स्वच्छ वातावरण में श्वांस नहीं ले पाएंगे। ऐसे में न केवल अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा, बल्कि पेड़-पौधों का संरक्षण भी करना होगा।
इसलिए जरूरी है पेड़ लगाना
– दुनिया में 422 पेड़ है हर इंसान पर
– 28 पेड़ प्रति व्यक्ति बचे हैं भारत में
– अंधाधुंध कटाई के कारण लगातार गिर रही है संख्या
– 5 अरब पौधे लगाए जाते हैं हर साल विश्व में
– 10 अरब पेड़ हर साल दुनिया में काटे जाते हैं
– प्राकृतिक संरचनाओं को मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए
– वनस्पति प्रजातियों को विलुप्त होने से रोकने के लिए
2005 से लगातार…
2005 से जारी अभियान
17 हजार से अधिक स्थानों पर
13 लाख से अधिक पौधरोपण