scriptPatrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 03 बजे तक की बड़ी ख़बरें | patrika radio coronavirus audio bulletin 03.00 pm 27th march 2020 | Patrika News

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 03 बजे तक की बड़ी ख़बरें

locationभोपालPublished: Mar 27, 2020 03:07:33 pm

Submitted by:

Manish Gite

कोरोना वायरस को लेकर दोपहर 3 बजे तक का अपडेट, सुने पत्रिका रेडियो…।

radiobulletin.jpg

 


मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को हुई बारिश ने किसानों की भी चिंता बढा़ दी। वहीं इस बार मस्जिदों में जुमे की नमाज भी नहीं हुई। कई मंदिर-मस्जिदों में ताले लटके रहे। लोग जुमे की नमाज और नवरात्र में माता की आराधना अपने घरों से ही कर रहे हैं।

भारत में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 सौ के पार पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। इनमें से 8 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में होने से यह चिंताजनक है।

कोरोना का खौफ और लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर कल से रामायण का प्रसारण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है। मध्यप्रदेश अब तक कुल 26 मरीज मिल हैं। जबकि सबसे ज्यादा 15 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 6, भोपाल में 2, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में एक संक्रमित पाया गया है।

इंदौर में तीन दिन में ही 15 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 9 इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह वही इलाके हैं जहां ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाले लोगों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 60 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई।

देश की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के असर से बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लॉकडाउन के बीच आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने बड़ा ऐलान किया है। दास ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि कोरोना के असर संकट के कारण दुनियाभर के देशों के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कमी की गई है। रेपो रेट मे 0.75 फीसदी की कमी और रिवर्स रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद सभी बैंकों के टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 माह की छूट मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो