scriptPatrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 6 बजे तक की बड़ी ख़बरें | patrika radio coronavirus audio bulletin 06.00 pm 27th march 2020 | Patrika News

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 6 बजे तक की बड़ी ख़बरें

locationभोपालPublished: Mar 27, 2020 05:47:03 pm

Submitted by:

Manish Gite

पत्रिका के रेडियो बुलेटिन में सुनिए अभी तक की ताजा खबरें…।

audio2.jpg

 

स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा है कि कोरोना का चक्र तोड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं। हम सभी लोगों और सरकारों के साथ मिलकर जुटे हुए हैं। कोरोना को लेकर टास्क फोर्स बनाई गई है, जो सभी राज्यों के संपर्क में रहेगी। दस हजार वेंटिलेटर खरीदने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं 30 हजार और वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 724 मरीज मिले हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटों में 75 कोरोना के नए मामले आए हैं।

 

गृह मंत्रालय के सेक्रेटरी ने भी प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर गरीबों और मजदूरों के पलायन को रोकें और उनके लिए खाने और रहने की जगह मुहैया कराएं।

 

आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कमी की गई है। इसके बाद सभी कर्ज सस्ते होंगे, ग्राहकों और बैंकों को राहत मिलेगी। कपनियों को भी राहत मिलेगी और बैंकों के पास ज्यादा नकदी रहेगी।

 

इस बीच, राष्ट्रपति भवन से दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उपराष्ट्रपति, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस चुनौती से निपटने में सभी हेल्थ प्रोफेशनल्स तथा अन्य सभी के प्रयासों की सराहना की.

 

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को हुई बारिश ने किसानों की भी चिंता बढा़ दी। वहीं इस बार मस्जिदों में जुमे की नमाज भी नहीं हुई। कई मंदिर-मस्जिदों में ताले लटके रहे। लोग जुमे की नमाज और नवरात्र में माता की आराधना अपने घरों से ही कर रहे हैं।

 

मध्यप्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है। मध्यप्रदेश अब तक कुल 26 मरीज मिल हैं। जबकि सबसे ज्यादा 15 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 6, भोपाल में 2, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में एक संक्रमित पाया गया है।

 

इंदौर में तीन दिन में ही 15 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 9 इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह वही इलाके हैं जहां ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाले लोगों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 60 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई।

कोरोना का खौफ और लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर कल से रामायण का प्रसारण किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो