scriptPatrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 6 बजे तक की बड़ी ख़बरें | patrika radio coronavirus audio bulletin 06.00 pm 28th march 2020 | Patrika News

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 6 बजे तक की बड़ी ख़बरें

locationभोपालPublished: Mar 29, 2020 06:02:34 pm

Submitted by:

Manish Gite

पत्रिका के रेडियो बुलेटिन में सुने कोरोना से जुड़ी ताजा खबरें…।

radiobulletin.jpg

 

गृह मंत्रालय ने राज्यों की सीमाएं सील करने और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही जो लोग शहरों से गांव के लिए जा रहे हैं, उनके लिए खाने और रहने की सुविधाओं समेत क्वारेंटाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार शाम को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि देशभर में अब तक 979 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 25 मौत हुई हैं। 87 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6 मरीजों की मौत हुई है। हालात को देखते हुए विदेश से मास्क और वेंटिलेटर मंगाए गए हैं। साथ ही देशभर में 113 लैब और 47 प्राइवेट लैब को भी अधिकृत किया है।

 

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। सबसे ज्यादा 20 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 8, भोपाल में 3, उज्जैन में 4, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 2 संक्रमित मिले हैं। जबकि अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए टेंशन बढ़ गया है। लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।

 

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों से अपील की है कि स्वस्थ रहने के लिए थोड़ी परेशानी उठा लें। कल से पूरी तरह से लॉकडाउन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर अपने घरों की लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से कड़े निर्णय लेने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा है कि कभी-कभी ऐसी स्थिति में कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं, जिसके लिए दिल कभी नहीं चाहता है। सभी देशवासी संयम और नियम पर चलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।


इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज शाम फेसबुक लाइव के जरिए प्रदेशवासियों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की।

चौहान ने कहा कि इस महामारी से हम मिलकर निपट लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ के बड़े पैकेज का ऐलान किया है। चौहान ने दोहराया कि अपने घर से बाहर न निकलें। ट्रैक्स चुकाने की तारीख भी 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।

सीएम ने कहा कि हम मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे, मेरा विश्वास है कि हम इस से जीत जाएंगे। अनेक संस्थाएं लोगों की सेवा में जुट गई हैं। गरीबों के लिए खाने की, रुकने की व्यवस्था कर रही है। संकट के समय समाज की ताकत हिम्मत देती है। सभी जिलों में प्रशासन और राजनीतिक दल सेवा में जुटे हैं।

 

ट्रेंडिंग वीडियो