scriptकोरोना के चलते आरबीआई की बड़ी घोषणा, Patrika Radio पर सुनिए 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें | patrika radio coronavirus audio bulletin 12.00 pm 27th march 2020 | Patrika News

कोरोना के चलते आरबीआई की बड़ी घोषणा, Patrika Radio पर सुनिए 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

locationभोपालPublished: Mar 27, 2020 12:00:39 pm

Submitted by:

Manish Gite

पत्रिका के विशेष ऑडियो बुलेटिन में सुनें अभी तक की बड़ी खबरें…।

audio1.jpg

,,

देश की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के असर से बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लॉकडाउन के बीच आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने बड़ा ऐलान किया है। दास ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि कोरोना के असर संकट के कारण दुनियाभर के देशों के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कमी की गई है। रेपो रेट मे 0.75 फीसदी की कमी और रिवर्स रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद सभी बैंकों के टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 माह की छूट मिलेगी।

 

भारत में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 सौ के पार पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। इनमें से 8 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में होने से यह चिंताजनक है।

 

कोरोना का खौफ और लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर कल से रामायण का प्रसारण किया जाएगा।

 

मध्यप्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है। मध्यप्रदेश अब तक कुल 26 मरीज मिल हैं। जबकि सबसे ज्यादा 15 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 6, भोपाल में 2, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में एक संक्रमित पाया गया है।

 

लॉकडाउन के चलते देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में ही माता की आराधना कर रहे हैं। वहीं कई मंदिरों से फेसबुक लाइव के जरिए दर्शन कराए गए हैं। वहीं इस बार जुमे की नमाज भी लोग अपने-अपने घर से ही अदा कर रहे हैं।

 

और अधिक खबरों के लिए देखते रहें

पत्रिका.कॉम

पत्रिका टीवी live

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो