scriptPatrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें | patrika radio coronavirus audio bulletin 12.00 pm 5 april 2020 | Patrika News

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

locationभोपालPublished: Apr 05, 2020 12:01:16 pm

Submitted by:

Manish Gite

पत्रिका के आडियो बुलेटिन में पेश हैं दोपहर 12 बजे तक की खबरें…।

audio3.jpg

 


मध्यप्रदेश में करोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 185 पर पहुंच गया है। इनमें से 11 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 128 मामले इंदौर में सामने आए हैं। इसके अलावा भोपाल 18, मुरैना 12, जबलपुर 8, उज्जैन 7, खरगोन 3, बड़वानी 3, ग्वालियर 2, शिवपुरी 2, छिंदवाड़ा में दो मरीज मिल चुके हैं।

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जरूरतमदों के खाते में सरकार की ओर से पैसा भेजा जा रहा है। चौहान ने कहा जो लोग रोज कमाते हैं और खाते हैं, उनके लिए सरकार ने तीन माह के राशन की व्यवस्था की है। हर जिले को दो हजार क्विंटल अतिरिक्त अनाज आवंटित किया गया है।

 

चौहान ने लोगों का आव्हान किया कि आज 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9 मिनट तक अपने घरों में टार्च, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश जलाकर अंधेरे से हम मिलकर लड़ेंगे।

 

लॉकडाउन के 12वें दिन मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन भी लॉकडाउन का पालन सख्ती से करा रहा है। इंदौर में टोटल लॉकडाउन के चलते कल से डोर टू डोर जरूरत का सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार तक देशभर में 2902 पाजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं 68 लोगों की मौत हुई। जबकि 183 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन मामलों में 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं, जो 17 राज्यों में फैले हैं और उनकी संख्या 1023 है। गृह मंत्रालय के मुताबिक लॉकडाउन संतोषजनक चल रहा है। रिलीप कैंपों में लोगों को ठहराने और खाने की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

पत्रिका की अपील है कि आप भी अपने परिवार के साथ घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो