script

कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले, सांसद प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं हैं वो साध्वी होने का करती हैं ढोंग

locationभोपालPublished: Jun 29, 2020 01:06:40 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

बीमारी का नाम लेकर वो जनता के बीच से गायब हो गई।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले, सांसद प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं हैं वो साध्वी होने का करती हैं ढोंग

कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले, सांसद प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं हैं वो साध्वी होने का करती हैं ढोंग

भोपाल। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आज एक बयान दिया है। बयान देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं हैं वो साध्वी का ढोंग करती हैं। बीमारी का नाम लेकर वो जनता के बीच से गायब हो गई। शाहिद हेमंत करकरे के लिए साध्वी ने अपशब्द यूज़ किये थे। ये गांधी की फॉलोवर नही गोडसे की फॉलोवर हैं। मंत्री मंडल विस्तार को लेकर बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि मंत्री मंडल विस्तार को लेकर भाजपा को इतनी जल्दी क्यों, जब राज्यपाल टंडन ठीक हो जाए तब हो मंत्री मंडल। भाजपा में बहुत ज्यादा फुट पड़ गई हैं, भाजपा के अधिकतर नेताओ में कलह हैं। मंत्री मंडल के बाद भाजपा में और भी बहुत कलह बढ़ेगी।

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े किए गए हैं. साध्वी प्रज्ञा ने अपने एक बयान में चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता बोला था। उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में ना तो सभ्यता है ना ही संस्कार, इसलिए इनके अंदर राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी? जो दो देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो उसमें राष्ट्रभक्ति नहीं आ सकती। साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के बयानों के संदर्भ में दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो