scriptCONGRESS: जिलाध्यक्षों को बदलने पर मंथन, दिया एकजुटता का मन्त्र | PCC meeting in bhopal | Patrika News

CONGRESS: जिलाध्यक्षों को बदलने पर मंथन, दिया एकजुटता का मन्त्र

locationभोपालPublished: May 04, 2016 02:59:00 pm

Submitted by:

Juhi Mishra

कुछ जिलाध्यक्ष यादव की पदयात्रा तक में नहीं पहुचे थे। अब इन्हे कामकाज की रिपोर्ट के आधार पर हटाया जायेगा।

pcc

pcc

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कार्यकर्ताओ को एकजुटता का मन्त्र दिया है। यादव ने कहा कि ये समय आपस में लडऩे का नहीं भाजपा से लडऩे का है। उन्होंने कुछ जिलाध्यक्षो को बदलने चुनिंदा पदाधिकारियो से मंथन भी किया।

संगठन को प्रदेश में मजबूत करने कांग्रेस समीक्षा बैठकें कर रही है। इसी के तहत जिलाध्यक्षों से कामकाज की रिपोटज़् ली जा रही है। इसके दूसरे दिन बुधवार को यादव ने सुबह चुनिंदा पदाधिकारियों से अब तक पेश रिपोर्ट पर बात की। करीब 16 जिलाध्यक्षो को बदला जाना है इसलिए इसपर भी मंथन किया। यादव ने उन जिलाध्यक्ष के विकल्प चुनने पर बात की जो लगातार समझाइश के बावजूद काम नही कर रहे। इसमें उन जिलाध्यक्षो को भी बदला जाना है जिनसे यादव की पटरी मेल नही खा रही। कुछ जिलाध्यक्ष यादव की पदयात्रा तक में नहीं पहुचे थे। अब इन्हे कामकाज की रिपोर्ट के आधार पर हटाया जायेगा।

यादव ने बुधवार को कहा कि जो जिलाध्यक्ष काम नहीं कर रहे उनकी सूची बना चुके है। अब उनको एक और मौका है की काम करे। यदि अभी भी काम नही किया तो उनको हटाया जायेगा। भाजपा पर प्रहार करके यादव बोले कि भाजपा के झूठ क मुखोटा अब उतर गया है। भाजपा को 2018 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। पाटीज़् में एकता को लेकर वे बोले कि कांग्रेस हमेशा एक रही है। इससे पहले भी कांग्रेस कई विषम परिस्थिति से गुजरी, पर कांग्रेस हमेशा विजयी होकर उभरी है। यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी तीखे प्रहार किये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो