scriptबड़ी खुशखबरीः 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन! | PEB police Constable recruitment 2022 6000 posts, notification release | Patrika News

बड़ी खुशखबरीः 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन!

locationभोपालPublished: Mar 23, 2022 06:02:34 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 6000 नई भर्ती होगी, गांव के बच्चों को मिलेगा फायदा

peb_police_constable_recruitment_2022_1.png

भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस (MP police) में जल्द ही कांस्टेबल के 6000 नई भर्ती होने जा रही है और इस भर्ती में सरकार गांव के बच्चों को फायदा देने के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है। पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही घोषणा की है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल (MP police constable) के जहां 6,000 पदों पर नई भर्तियां होंगी। जो प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा की जाएगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 (assembly election 2023) से पहले एक साथ इतने पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेश लाखों युवा तैयारियों में जुट गए हैं।

हालांकि सरकार ने ग्रामीण अंचल के युवाओं को फायदा पहुंचाने के लिए पुलिस कांस्टेबल में नई भर्ती में चयन प्रक्रिया के नियमों बदलाव करने जा रही है। जिससे गांव के बच्चों को इन पदों पर भर्ती होने के ज्य़ादा अवसर मिल सके। इसके लिए सरकार द्वार स्ट्रेटजी तैयार की जा रही है। नई भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की खुद घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को बड़ा फायदा होगा।

बताया जा रहा है कि 6 हजार पुलिस आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए चयन नियम अलग से बनाए जा रहे हैं। नई भर्ती में युवाओं को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता दोनों की तैयारी करनी होगी। परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों की लिखित परीक्षा होगी और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए होंगे।

अभी तक एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता साबित करने का मौका दिया जाता था। नए नियम के तहत भर्ती करने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रणनीति बदली जा रही है। वही इस बार शारीरिक दक्षता (PET) क्वालीफाइंग नहीं होने पर भी नई भर्ती में पीईटी के अंक उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक और बदलाव करते हुए अब एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फिटनेस के अलग अंक मिलेंगे, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा और पीईटी दोनों के 50-50 वेटेज तैयार किए जाएंगे। फ़िलहाल ये अबी स्पष्ट नहीं है कि फिजिकल टेस्ट पास करने की न्यूनतम योग्यता क्या रखी जाएगी यह नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चल सकेगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89ayk3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो