scriptलोग विश्वास करें, मैं हर कसौटी पर खरा उतरूंगा : सीएम | People believe I will stand up to every criterion: CM | Patrika News

लोग विश्वास करें, मैं हर कसौटी पर खरा उतरूंगा : सीएम

locationभोपालPublished: Nov 30, 2017 09:36:05 am

Submitted by:

pankaj shrivastava

शिवराज के 12 साल, छात्रों का भी फ्री इलाज कराएंगे

Shivraj singh
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा लोगों के सहयोग से स्वच्छता में प्रदेश नंबर एक बना है। लोग सहयोग बनाए रखे मैं विश्वास की कसौटी पर खरा उतरूंगा। अपने दस मिनट के भाषण में स्कूल-कॉलेज के छात्रों की मदद करने से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियानों में मप्र के लोगों के योगदान की बात कही। कार्यक्रम में छात्रों ने 12 सवाल पूछे। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा छात्रों का भी फ्री इलाज कराएंगे। चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए १२ साल पूरे होने पर नगर निगम ने सुभाष चंद्र बोस नेतृत्व सम्मान दिया। निगम ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया था। यहां हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी समेत अन्य अतिथि थे। सीएम करीब साढ़े सात बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

भाजपा ने मनाया विकास पर्व
शिवराज के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया। वही विपक्ष ने इस विकास पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पचमढ़ी में विकास पर्व सभा की। भाजपा ने रोशनुपरा चौराहे पर 12 साल-12 फैसले पर प्रदर्शनी लगाकर अबकी बार 200 पार का संकल्प लिया। इसमें सीएम की पत्नी साधना सिंह चौहान मौजूद रही। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया फेसबुक लाइव पर भी आए। सिंधिया ने कहा कि बलात्कारों की घटना को देखकर लगता है कि यह कैसा १२ साल का विकास है।

विरोध में कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस ने कोई कार्यक्रम नहीं किया। पार्षद मोनू सक्सेना ने विरोध कार्यक्रम रखा, तो उसी में प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को फेसबुक लाइव के जरिए जनता से रूबरू हुए। सिंधिया ने दोहराया कि भावांतर स्कीम नहीं स्कैम है। जिस प्याज को सड़कों पर फेंका गया, वह अब साठ रुपए किलो बिक रहा है। यह पैसा किसान नहीं व्यापारी बना रहा है। सिंधिया ने कहा कि बलात्कार की घटनाओं को देखकर लगता है ये कैसा बारह साल का विकास है। भोपाल गैंगरेप पर कहा कि यह शर्मनाक घटना है।
अपने सुशासन के माध्यम से अंत्योदय की विचारधारा को चरितार्थ कर मध्यप्रदेश को लोक कल्याणकारी राज्य बनाने वाले शिवराजजी के १२ साल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं।
अमित शाह , अध्यक्ष, भाजपा (ट्वीट से)
स्वास्थ्य, किसान, भ्रष्टाचार, शिक्षा, महिला अपराध, बिजली, सड़क, पानी, दलित-आदिवासी और बेरोजगारी इन क्षेत्रों में विकास कहां है? इन सभी क्षेत्रों में हालत खस्ता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो