scriptजनता ने देश चलाने के लिए वोट दिया था, ये तो बेचने लगे | People had voted to run the country, they started selling | Patrika News

जनता ने देश चलाने के लिए वोट दिया था, ये तो बेचने लगे

locationभोपालPublished: Sep 24, 2021 10:43:24 pm

केन्द्रीय नीतियों के खिलाफ एकजुट विपक्षी सामूहिक रूप से करेंगे आंदोलन, धरना आज

,

कोरोना से उबरे तो मनोरोग ने घेरा, 30 फीसदी को लेनी पड़ रही मनोचिकित्सा,जनता ने देश चलाने के लिए वोट दिया था, ये तो बेचने लगे

भोपाल। केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक मंच पर आए विपक्षी दल अब एक साथ आंदोलन करेंगे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता, सीपीएम राज्य सचिव जसविंदर सिंह, सीपीआई के शैलेन्द्र शैली, एनसीपी के राजू भटनगर सामूहिक रूप से मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा केन्द्र की जन विरोधी नीतियों सभी विपक्षी दल एकजुट हैं। केन्द्र की नीतियों के खिलाफ शनिवार 25 सितम्बर को भोपाल के नीलम पार्क में धरना दिया जाएगा। 27 को किसानों के समर्थन में भारत बंद भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के साथ विश्वाघात कर रही है। जनता ने उन्हें देश चलाने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तो एक-एक सभी कुछ बेचने लगे हैं। यहां तक कि सेना के लिए हथियार बनाने की बाली कंपनियों को भी निजी हाथों को दिया जा रहा है। यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रिकार्ड बनाने के चक्कर में शुरूआत में कम टीके लगाए गए। सरकारी आंकड़े इसके गवाह हैं। उन्होंने मांग की कि देश में टीका उत्पादन की सभी क्षमताओं को जुटाया जाए तथा बढ़ाया जाए। कोविड के चलते जान गंवाने वालों परिजनों को समुचित मुआवजा दिया जाए। सार्वजनिक स्वास्थ्य रक्षा प्रणाली का बहुत बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाए। केंद्र सरकार, आयकर की सीमा से नीचे के सभी परिवारों के लिए 7500 रुपया महीना के नगद हस्तांतरण को फौरन लागू करें। पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। रसोई गैस तथा आवश्यक वस्तुओं की खासतौर पर खाने पकाने के तेल की कीमतें घटाई जाएं। तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण को रोका जाए। सरकारी नौकरियों में खाली पदों को भरा जाए।
भाजपा की चुटकी, कहा कांग्रेस अपने बूते कुछ करने लायक नहीं –

विपक्ष की एकजुटता पर राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम बोले, सिर्फ शन्य-शून्य जोडऩे से कोई अंक नहीं बनता। कॉन्ग्रेस अब फुंके बल्बों की झालरों से रोशनी करने की कोशिश करेंगी। कांग्रेस अकेले, अपने बूते पर कुछ करने लायक बची नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो