भोपालPublished: Feb 20, 2023 12:58:30 pm
Ashtha Awasthi
चूहों से निजात के लिए चलाया था अभियान, अब फिर लगे सताने
इंदौर। शहर में चूहों का आतंक कई वर्षों से है। चूहों से सबसे ज्यादा प्रभावित स्थानों में एमवाय अस्पताल का नाम सबसे ऊपर रहा है। करीब 29 साल से अस्पताल प्रबंधन की चूहों के खिलाफ लड़ाई जारी है। एक समय तत्कालीन कलेक्टर ने अस्पताल में चूहों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पूरा अस्पताल ही खाली करवा दिया था। 8 वर्ष पहले भी चूहों का अस्पताल से सफाया करने के लिए टेंडर निकालकर एक कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि अस्पताल में अब फिर से चूहों ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।