scriptकड़ाके की ठंड से कांपे लोग | People with severe cold Kanpe | Patrika News

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

locationभोपालPublished: Dec 16, 2015 08:21:00 am

Submitted by:

suresh mishra

सतना। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। रातभर कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। जब गर्म कपड़े […]


सतना।
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। रातभर कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। जब गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड कम नहीं हुई तो लोगों ने अलाव जला लिए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सात दिन तक ऐसी ही सर्दी पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा भी छाएगा।

4 दिन में 11 डिग्री गिरा पारा

मंगलवार को सुबह से सर्द हवा चलने लगी। उत्तर दिशा से चलने वाली इस हवा की गति 4 से 6 किमी. प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। हवा ने सिहरन बढ़ा दी है। इससे धूप भी बेअसर हो गई है। लोग दिन में पार्क व छत पर गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम का मिजाज अचानक बदलने से विगत चार दिन में रात का तापमान 11 डिग्री तक गिर चुका है। सोमवार की तुलना में दिन का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

धूप निकलने के बाद जाएं टहलने
पारा गिरते ही ब्लडप्रेशर, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चिकित्सकों का कहना है, उक्त रोग के मरीज सर्दी से बचाव रखें। धूप निकलने के बाद ही टहलने के लिए निकलें। नियमित दवाएं लें और घी, तेल, अचार का सेवन कम करें।

5 दिन में रात का पारा
तारीख न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर 17.2
12 दिसंबर 13.3
13 दिसंबर 10.4
14 दिसंबर 8.5
15 दिसंबर 6.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस मे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो