scriptसरकार चाहे तो 35 रुपए लीटर बिकेगा पेट्रोल, देश में सबसे महंगा है यहां पेट्रोल | Petrol and Diesel Price in MP Todays Petrol and Diesel Price India | Patrika News

सरकार चाहे तो 35 रुपए लीटर बिकेगा पेट्रोल, देश में सबसे महंगा है यहां पेट्रोल

locationभोपालPublished: Oct 14, 2017 11:14:42 am

Submitted by:

Manish Gite

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के भाव के बाद केंद्र सरकार को सभी प्रदेशों में इसकी कीमतें घटाना पड़ गईं। मध्यप्रदेश सरकार देश का पांचवा राज्य बन

Less petrol filling in vehicles fuel station sealed,Less petrol filling in vehicles fuel station sealed,IOCL's virmani petrol pump seal at Jabalpur on order of collector,IOCL's petrol pump seal at Jabalpur on order of collector,IOCL's petrol pump seal at Jabalpur ,IOCL's virmani petrol pump seal at Jabalpur on order of collector,IOCL's virmani petrol pump seal at Jabalpur,IOCL's virmani petrol pump seal,virmani petrol pump seal at Jabalpur on order of collector,virmani petrol pump seal at Jabalp

Less petrol filling in vehicles fuel station sealed

 

भोपाल। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के भाव के बाद केंद्र सरकार को सभी प्रदेशों में इसकी कीमतें घटाना पड़ गईं। मध्यप्रदेश सरकार देश का पांचवा राज्य बन गया, जिसने पेट्रोल डीजल की कीमतें कम की हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य ही है कि कीमतें घटाने के बावजूद मध्यप्रदेश में देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल रहेगा। सरकार यदि वैट पूरा हटा दे तो यही पेट्रोल 35 रुपए लीटर मिलेगा।

 

जून 2017 की सुबह से देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव तय होना शुरू हो गए थे। लेकिन, जब मध्यप्रदेश के लिए पहले ही दिन भाव खुले तो यह देश के 29 राज्यों में सबसे अधिक थे। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक वैट वसूले जाने के कारण यह स्थिति बनी थी। भोपाल के भाव तभी से लेकर अब तक रायपुर, पटना, लखनऊ, चडीगढ़, श्रीनगर, जयपुर जैसी राजधानियों से भी अधिक बने हुए हैं।


मध्यप्रदेश में लगता है सबसे ज्यादा वैट
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वैट लगने के साथ ही सरकार एडिशनल टैक्स भी लेती है। कई टैक्स मिलाकर सरकार सालभर में पेट्रोलियम पदार्थों के जरिए ही अपने खजाने में 8000 करोड़ रुपए भर लेती है।


2700 पेट्रोल पम्प हैं मध्यप्रदेश में
मध्य प्रदेश में 2700 से अधिक पेट्रोल पम्प हैं। इनसे हर दिन सवा करोड़ लीटर तेल बेचा जाता है। यदि एडिशनल टैक्स की बात करें, तो प्रति लीटर 4 रुपए एडिशनल टैक्स लगने के बाद प्रदेश में हर दिन 4 से 5 करोड़ की कमाई इसी से हो जाती है।


कैसे पता करें आज का भाव
भारत पेट्रोलियम
यदि आप भारत पेट्रोलियम के पंपों पर जा रहे हैं तो पहले स्मार्ट ड्राइव मोबाइल एप पर ताजा भाव पता कर सकते हैं। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम डॉट पर भी ताजा अपडेट देख सकते हैं। RSP स्पेस डीलर कोड लिखकर उसे 9223112222 पर SMS भी कर सकते हैं।

 

एचपीसीएल
यदि आप हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पंपों पर पेट्रोल भरवाना चाहते हैं तो माय एचपीसीएल मोबाइल एप पर ताजा स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम डॉट कॉम पर या HPPRICE स्पेस डीलर कोड लिखकर उसे 9222201122 पर SMS कर सकते हैं।

 

इंडियन ऑयल
यदि इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं तो आप फ्यू एट द रेट एलओसी मोबाइल एप डाउनलोड कर लें। locl.com पर भी ताजा रेट पता कर सकते हैं या RSP स्पेस डीलर कोट लिखकर उसे 9224992249 पर SMS भी कर सकते हैं।

 

यह है आज के भाव
Prices of non-branded Diesel across state capitals (Rs./Litre)
Agartala 55.24
Aizwal 54.58
Ambala 56.91
Bangalore 57.18
Bhopal 63.32
Bhubhaneswar 61.12
Chandigarh 57.82
Dehradun 59.02
Gandhinagar 61.21
Gangtok 58.80
Guwahati 59.41
Hyderabad 61.94
Imphal 55.27
Itanagar 54.65
Jaipur 61.00
Jammu 58.05
Jullunder 57.11
Kohima 55.50
Lucknow 58.33
Panjim 57.94
Patna 60.64
Pondicherry 58.97
Port Blair 53.71
Raipur 61.65
Ranchi 60.32
Shillong 56.80
Shimla 57.21
Srinagar 60.25
Trivandrum 62.02
Silvasa 57.76
Daman 57.69


—————————————–


यह है देश की राजधानी में पेट्रोल के भाव
Agartala 64.45
Aizwal 64.58
Ambala 67.99
Bangalore 69.49
Bhopal 74.77
Bhubhaneswar 67.32
Chandigarh 68.57
Dehradun 71.45
Gandhinagar 67.81
Gangtok 71.35
Guwahati 70.30
Hyderabad 72.46
Imphal 66.63
Itanagar 64.72
Jaipur 71.03
Jammu 70.14
Jullunder 73.40
Kohima 66.93
Lucknow 70.96
Panjim 63.03
Patna 72.78
Pondicherry 67.43
Port Blair 59.17
Raipur 68.98
Ranchi 70.12
Shillong 67.87
Shimla 69.11
Srinagar 72.81
Trivandrum 72.20
Silvasa 66.63
Daman 66.56

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो