scriptफिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हुए आपके शहर में दाम | Petrol and Diesel Price Increase, know your city rate here in hindi | Patrika News
भोपाल

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हुए आपके शहर में दाम

मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी…

भोपालJan 11, 2019 / 03:32 pm

दीपेश तिवारी

petrol-Diesel new price

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हुए आपके शहर में दाम

भोपाल। पेट्रोल व डीजल के दामों में आ रही लगातार कमी के बीच इनके दामों में एक बार फिर बढ़ौतरी शुरू हो गई है। पिछले 14 दिनों में पेट्रोल के सबसे कम दाम 5 व 6 जनवरी 2019 को रहे जब यह 71.31 रुपए लीटर के हिसाब से बिका।

वहीं डीजल के मामले में 6 जनवरी 2019 का दिन सबसे कम दामों का रहा इस दिन डीजल 63.38 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिका।

वहीं 14 दिन पहले की अपेक्षा अभी भी पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी बनी हुई है। 14 दिन पहले यानि 28 दिसंबर 2018 को पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपए लीटर थी, जबकि इस दिन डीजल का दाम 64.54 रुपए लीटर था।

वहीं आज यानि 11 जनवरी 2019 को पेट्रोल का दाम 72.10 रुपए लीटर व डीजल का रेट 64.04 रुपए लीटर है।

जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं।

इसके चलते दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 69 रुपये लीटर से ऊपर चला गया है। वहीं भोपाल में 10 जनवरी की अपेक्षा 19 पैसा बढ़ौतरी के साथ यह 72.10 रुपए लीटर पर जा पहुंचा। इसी तरह डीजल में भी 10 जनवरी की अपेक्षा 29 पैसा बढ़ौतरी के साथ यह 64.04 रुपए लीटर पर जा पहुंचा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपये, 71.20 रुपये, 74.72 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

इससे पहले पिछले 14 दिनों में 2 व 3 जनवरी सहित 6 जनवरी व 8 और 9 जनवरी 2019 को पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। जबकि 2 जनवरी,3 जनवरी, 8 जनवरी व 9 जनवरी को डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।

यदि 14 दिन में पेट्रोल की कीमतों में चढ़ाव व उतार को देखे तो मालूम चलता है कि इन दिनों में पेट्रोल में 79 पैसे का इजाफा हुआ, जबकि 1.26 रुपए की कमी आई।
वहीं यही स्थिति डीजल में देखें तो पिछले 14 दिनों में छीजल में 66 पैसे का इजाफा हुआ, जबकि 1.47 रुपए की कमी आई।
भोपाल के दामों में ऐसे आया उतार चढ़ाव…

दिनांक : पेट्रोल दाम : अंतर : डीजल दाम : अंतर
(दाम प्रति लीटर )

11-01-2019 : ₹ 72.10 : ₹ 0.19 :₹ 64.04 : ₹ 0.29
10-01-2019 : ₹ 71.91 : ₹ 0.39 :₹ 63.75 : ₹ 0.29
09-01-2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0 :₹ 63.46 : ₹ 0
08-01-2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0 :₹ 63.46 : ₹ 0
07-01-2019 : ₹ 71.52 : ₹ 0.21 :₹ 63.46 : ₹ 0.08
06-01-2019 : ₹ 71.31 : ₹ 0 :₹ 63.38 : ₹ -0.1
05-01-2019 : ₹ 71.31 : ₹ -0.15 :₹ 63.48 : ₹ -0.18
04-01-2019 : ₹ 71.46 : ₹ -0.21 :₹ 63.66 : ₹ -0.22
03-01-2019 : ₹ 71.67 : ₹ 0 :₹ 63.88 : ₹ 0
02-01-2019 : ₹ 71.67 : ₹ 0 :₹ 63.88 : ₹ 0
01-01-2019 : ₹ 71.67 : ₹ -0.18 :₹ 63.88 : ₹ -0.19
31-12-2018 : ₹ 71.85 : ₹ -0.2 :₹ 64.07 : ₹ -0.24
30-12-2018 : ₹ 72.05 : ₹ -0.23 :₹ 64.31 : ₹ -0.23
28-12-2018 : ₹ 72.28 : ₹ -0.29 :₹ 64.54 : ₹ -0.31

Home / Bhopal / फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हुए आपके शहर में दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो