script

Petrol Diesel Price: 10वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जारी है विरोध-प्रदर्शन

locationभोपालPublished: Feb 18, 2021 09:29:25 am

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में गुरुवार सुबह सादे पेट्रोल ने मारा शतक, आम आदमी पर पड़ रही मार…।

petrol_diesel.png

Petrol Diesel Price today

भोपाल। मध्यप्रदेश में 10वें दिन लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि जारी है। गुरुवार सुबह जब तेल कंपनियों ने भाव जारी किए तो सादा पेट्रोल भी 100 रुपए के पार पहुंच गया। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में अब सादे पेट्रोल ने शतक का आंकड़ा पार कर दिया। जबकि पिछले माह प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपए के आंकड़े को पार कर गिया था। इधर, कई शहरों में गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं 20 फरवरी को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है।

 

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों ने हाहाकार मचा दिया है। कई विरोध प्रदर्शन के बावजूद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। भोपाल में गुरुवार सुबह 97.52 रुपए से बढ़कर सादा पेट्रोल 97.88 रुपए हो गए, जबकि डीजल के दाम 88.15 रुपए से बढ़कर 88.49 रुपए हो गए। इसके अलावा भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल 100.44 से बढ़कर 100.79 हो गया। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पिछली बार प्रीमियम पेट्रोल सबसे पहले 100 के पार पहुंचा था, लेकिन गुरुवार को सुबह सादा पेट्रोल 100.31 रुपए पर पहुंच गया।

 

 

 

कांग्रेस 20 को करेगी प्रदेशव्यापी बंद

गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों एवं महंगाई के विरोध में प्रदेश व्‍यापी बंद का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने 20 फरवरी को प्रदेश व्यापी बंद का आव्हान किया है। इसके अलावा भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा गया है कि मप्र में पेट्रोल पहुँचा 100 के पार, जनता पर जारी बीजेपी का अत्याचार।

 

कांग्रेस का प्रदर्शन आज

मध्यप्रदेश के कई शहरों में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस राजधानी के रोशनपुरा पर गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले बुधवार को भी भोपाल के पांच नंबर बस स्टाप पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया था। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर मोदी वसूली केंद्र का बोर्ड लगाकर प्रदर्शन किया गया।

Petrol Diesel Price: आम आदमी पर पेट्रोल-डीजल की मार, 100.44 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल, कई जगह विरोध-प्रदर्शन

petrol2.jpg

बुधवार को भी बढ़े थे दाम

बुधवार को सुबह 6 बजे जब पेट्रोल-डीजल के दाम खुले तो फिर लोग हैरान थे। लगातार मूल्य वृद्धि के कारण लोग सरकारों के टैक्स को कोस रहे हैं। भोपाल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए सतीश शर्मा कहते हैं कि केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की कोई कोशिश नहीं की, ऊपर से एग्री सेस लगा दिया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार भी इसमें कमी की कोई कोशिश नहीं कर रही है। अगले सप्ताह शुरू होने वाले बजट सत्र में टैक्स में कमी करके पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करना चाहिए।

 

यहां खुला ‘मोदी वसूली केन्द्र’, कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन

ऐसे देखें आज के भाव

petrol.jpg

सारंग बोले- सरकार कोशिश कर रही है

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं, इसलिए ऐसी वृद्धि हो रही है। सरकार ऐसे इंतजाम कर रही है कि इसके दाम भारत के नियंत्रण में आ जाएं। मूल्य वृद्धि के कारण देश में इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से भी वाहन चलाने की सरकार की मंशा है।

 

एक नजर

ट्रेंडिंग वीडियो