scriptयहां खुला ‘मोदी वसूली केन्द्र’, कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन | Petrol Diesel price Hike Pc sharma inaugrated Modi Vasooli kendre | Patrika News

यहां खुला ‘मोदी वसूली केन्द्र’, कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन

locationभोपालPublished: Feb 17, 2021 04:26:50 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

पेट्रोल पंप को कांग्रेस ने दिया ‘मोदी वसूली केन्द्र’ नाम, पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने किया उद्घाटन..

modi_vasooli_kendra.png

भोपाल. पेट्रोल-डीजल (petrol-disel) की बढ़ती कीमतों को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस आक्रामक हो गई है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के जिलों में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 20 फरवरी को प्रदेश बंद का ऐलान किया है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस नेता सड़कों पर आ गए हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

euat2uixeaadvy7.jpg

‘मोदी वसूली केन्द्र’ का उद्घाटन
पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने एक पेट्रोल पंप को ही मोदी वसूली केन्द्र (Modi Vasooli kendre) बना दिया और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से इसका उद्घाटन कराया। विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पीसी शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स वसूला जा रहा है उससे अब इन्हें वसूली केंद्र कहना ही ज्यादा ठीक रहेगा.

 

kamalnath.png

कांग्रेस ने किया 20 फरवरी को एमपी बंद का ऐलान
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेशबंद का ऐलान किया है। कमलनाथ ने 20 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है। जनता पर महंगाई की मार निरंतर बढ़ती जा रही है। जो लोग महंगाई से राहत के नाम पर सत्ता में आये थे वो आज जनता को रोज़ महंगाई की आग में झोंक रहे हैं। जनता निरंतर कर में राहत प्रदान करने की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसी भी प्रकार की राहत प्रदान नहीं कर रही है। कांग्रेस जनता के साथ सदैव खड़ी है। जनता के हित के लिये हम सदैव संघर्षरत हैं और रहेंगे। पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोधस्वरूप ,जनता को राहत प्रदान करने की मांग और भाजपा सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जगाने के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस 20 फरवरी को जनता से स्वेच्छा से आधे दिन के प्रदेश बंद का आव्हान करती है।

देखें वीडियो- छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने खुद को लगाई आग

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zd6pu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो