10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगा होता जा रहा है पेट्रोल डीजल का दाम, चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका

7 दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में आंशिक बदलाव देखा गया। 26 अप्रैल को पेट्रोल 76.08 रुपए/ प्रति लीटर और डीजल 67.88 रुपए/ प्रति लीटर की दर से बिका। चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका...

2 min read
Google source verification
petrol diesel price

petrol diesel price after election result 2019

भोपाल. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना तय है। क्योंकि पिछले एक महीने से लगातार कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही। चुनाव के चलते अभी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास असर नहीं देखा जा रहा।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में, मार्च माह में तेल की कीमतों में करीब 3 रुपए की बढ़त देखी गयी थी। वहीं अप्रैल माह में आंशिक बढ़त देखी जा रही। कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ने से माना जा रहा है कि चुनाव के बाद आम जनता को बड़ा झटका लग सकता है।

अप्रैल माह में बदलते पेट्रोल डीजल के दाम

भोपाल में पिछले 7 दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में आंशिक बदलाव देखा गया। 26 अप्रैल को पेट्रोल 76.08 रुपए/ प्रति लीटर और डीजल 67.88 रुपए/ प्रति लीटर की दर से बिका। 1st मार्च 2019 को पेट्रोल 74.90 रुपए/ प्रति लीटर था, जबकि अप्रैल में पेट्रोल अधिकतम 76.29 रुपए/ प्रति लीटर तक बिका है। यानि की दो माह में 1.39 रुपए की बढ़त देखी गयी।

DATE price PRICE CHANGE
Apr 25 ₹ 76.08 ₹ 0.08
Apr 24 ₹ 76.00 ₹ 0.13
Apr 23 ₹ 75.87 ₹ -0.19
Apr 22 ₹ 76.06 ₹ 0.00
Apr 21 ₹ 76.06 ₹ -0.23

Apr 20 ₹ 76.29 ₹ 0.34
Apr 19 ₹ 75.95 ₹ 0.14
Apr 18 ₹ 75.81 ₹ -0.19
Apr 17 ₹ 76.00 ₹ 0.10

इस कारण से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल का दाम

जानकारों का कहना है कि ईरान से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत सहित कई देशों को 2 मई तक रियायत दी थी। इसके बाद भारत ईरान से कच्चा तेल नहीं खरीद पाएगा। जिससे भारत को अन्य देशों से कच्चा तेल खरीदना होगा। इससे कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होगी और महंगाई भी बढ़ेगी। जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ना तय है। हालांकि मई में होने वाले अंतराष्ट्रीय बैठक में भारत, अमेरिकी सरकार से छूट की तय तारीख को 2 मई से आगे बढ़ाने का दबाव डाल सकता है।