script

2019 में पेट्रोल 9 रुपए तो डीजल 7 रुपए तक हुआ मंहगा, जनवरी 2020 में 5 रुपए तक हो सकती है वृद्धि

locationभोपालPublished: Jan 05, 2020 11:12:47 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

बीते एक सालों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मध्यप्रदेश में करीब 9 रुपए की वृद्धि हुई है।

2019 में पेट्रोल 9 रुपए तो डीजल 7 रुपए तक हुआ मंहगा, जनवरी 2020 में 5 रुपए तक हो सकती है वृद्धि

2019 में पेट्रोल 9 रुपए तो डीजल 7 रुपए तक हुआ मंहगा, जनवरी 2020 में 5 रुपए तक हो सकती है वृद्धि

भोपाल. वैश्विक बाजार में एक बार फिर से तेल की कीमतों में वृद्धि की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका के हवाई हमले में ईरान के सैन्य अधिकारी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृ्द्धि हो सकती है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। 2019 में पेट्रोल के दामों में कई बार वृद्धि हुई है। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2019 में तेल सस्ता था। बीते एक सालों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मध्यप्रदेश में करीब 9 रुपए की वृद्धि हुई है।
2019 में बढ़े-पेट्रोल डीजल के दाम
2019 में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि हुई है। बीते 12 महीनों में पेट्रोल के दाम करीब 9.27 रुपए तो डीजल के दामों में करीब 7.15 रुपए की वृद्धि हुई है। जनवरी 2019 में भोपाल में पेट्रोल की कीमत 74.37 रुपए थी तो वहीं, डीजल के दाम 67.32 रुपए प्रति लीटर था।
जनवरी 2020 के दाम
अभी जनवरी 2020 के केवल 5 दिन हुए हैं। 2019 के मुकाबले जनवरी 2020 में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। जनवरी 2020 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीतम 83 रुपए के आसपास है जबकि डीजल के दाम 74 रुपए के करीब हैं। ऐसे में एक सालों में पेट्रोल की कीमतों में 9 रुपए तो डीजल की कीमतों में 7 रुपए की वृद्धि हुई है।
मंहगे हो सकते हैं डीजल-पेट्रोल
जानकारों का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेलों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। जानकारों के अनुसार इस तनाव के कारण मध्यप्रदेश में 5 से 7 रुपए तक पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। वहीं, डीजल के दामों में भी 5 रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। मध्यप्रदेश पेट्रोल डीजल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार, ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद मंगलवार से पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि होने की संभावना है। आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो