भोपालPublished: Mar 19, 2023 11:43:55 am
Ashtha Awasthi
जानिए क्या है आज का रेट ....
भोपाल। भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। हर दिन सुबह 6 बजे जारी होता है। पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Price) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) के आधार पर तय होते हैं। पिछले कुछ दिनों वैश्विक बैंक संकटों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। देश की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में इसके दाम गिरे हैं तो कुछ में पेट्रोल-डीजल के प्राइस बढ़ गए हैं। नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 6 पैसे की कमी आई है। वहीं डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर है।