भोपालPublished: Oct 12, 2022 11:33:18 am
Ashtha Awasthi
आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है रेट...
भोपाल। कच्चे तेल के भाव एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं। सोमवार को कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से करीब 2 डॉलर ही पीछे है।भारतीय तेल कंपनियों ने आज (बुधवार), 12 अक्टूबर के लिए भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। भारत में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव (Fuel Price) स्थिर हैं। नए रेट के मुताबिक 10अक्टूबर 2022 को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जबकि सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में। बता दें ब्रेंट क्रूड 97.79 और डब्ल्यूटीआई 92.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।