आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक
जानिए क्या है भोपाल का रेट
अप्रैल के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 मई को पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) भी 100.08 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 90.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बीते दो महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद सात दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.68 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 13 may 2021
शहर | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 100.08 | 90.95 |
उज्जैन | 100.46 | 91.32 |
जबलपुर | 100.12 | 91.00 |
ग्वालियर | 100.04 | 90.91 |
इंदौर | 100.16 | 91.04 |
जानिए भोपाल में बीते 4 दिनों के रेट
last 4 days rate in Bhopal
Date | Petrol ( / litre) |
13 May 2021 | 100.15 |
12 May 2021 | 100.15 |
11 May 2021 | 99.89 |
10 May 2021 | 99.61 |
जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 92.05 रुपए और डीजल 82.61 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 98.36 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 93.84 रुपए और डीजल 87.49 रुपए प्रति लीटर डीजल है। कोलकाता में क्रमश: 92.16 रुपए और डीजल 85.45 रुपए प्रति लीटर पर है।
रोज होता है कीमतों में बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
एक मैसेज से जानिए आज के दाम
अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।