scriptपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में 1 लीटर तेल की कीमत | petrol diesel price today 16 april | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में 1 लीटर तेल की कीमत

locationभोपालPublished: Apr 16, 2021 12:37:58 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम …।

01_petrol_diesel.png

petrol diesel price today

भोपाल। पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-diesel price) में एक सप्ताह के बाद फिर राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-diesel price) में कटौती की, लेकिन शुक्रवार को कीमतें स्थिर रहीं।

पेट्रोल दिल्ली में 16 पैसे, जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 14 पैसे, जबकि मुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर घट गया।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

03_petrol_diesel.png

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 16 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

MUST READ: सोना-चांदी की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं 24 कैरेट के दाम

इस महीने में अब सिर्फ एक बार तेल के दाम में कटौती की गई, इसके पहले तेल के दाम स्थिर रहे। देश की राजधानी दिल्ली में कल गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था। मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। 24 मार्च को पेट्रोल की कीमतमें 18 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे की कमी की गई थी।

petrol_6699008_835x547-m.jpg

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 16 april 2021

 

शहर

पेट्रोलडीजल
भोपाल98.4188.98
इंदौर

98.5089.08
उज्जैन98.7889.34
जबलपुर

98.4689.04
ग्वालियर98.3888.95

 

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

 

शहर

पेट्रोलडीजल
दिल्ली90.4080.73
मुंबई

96.8287.81
चेन्नै92.4385.73
कोलकाता

90.6283.61
बेंगलुरु93.4385.60

 

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal

 

Date

Petrol ( / litre)
15 Apr 2021

98.39
14 Apr 202198.56
13 Apr 2021

98.56
12 Apr 2021

98.56
11 Apr 202198.56

 

petrol-diesal price: पेट्रोल, डीजल के दाम 14वें दिन स्थिर

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80m95v

ट्रेंडिंग वीडियो