वहीं वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने से जल्द ही डीजल और पेट्रोल के खुदरा भाव भी बढ़ाए जा सकते हैं। इसका संकेत विमान ईंधन के मूल्य में शनिवार को 6.7 फीसद की बढ़ोतरी से मिल रहा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) का भाव प्रति हजार लीटर 3,885 रुपये यानी 6.7 फीसद बढ़ा कर 61,690.28 रुपये कर दिया।
आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक
जानिए क्या है भोपाल का रेट
मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 2 मई को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।
मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। 24 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे की कमी की गई थी। 25 मार्च को डीजल 20 पैसे और पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ था। वहीं 30 मार्च को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। इस कटौती के बाद पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।
मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 2 may 2021
शहर | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 98.41 | 88.98 |
उज्जैन | 98.78 | 89.34 |
ग्वालियर | 98.38 | 88.95 |
जबलपुर | 98.46 | 89.04 |
इंदौर | 98.50 | 89.08 |
जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 90.40 | 80.73 |
मुंबई | 96.83 | 87.81 |
चेन्नै | 92.43 | 85.75 |
कोलकाता | 90.62 | 83.61 |
बेंगलुरु | 93.43 | 85.60 |
जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
last 5 days rate in Bhopal
Date | Petrol ( / litre) |
01 May 2021 | 98.39 |
30 Apr 2021 | 98.39 |
29 Apr 2021 | 98.39 |
28 Apr 2021 | 98.39 |
27 Apr 2021 | 98.39 |
रोज होता है कीमतों में बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
एक मैसेज से जानिए आज के दाम
अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।