scriptचुनाव खत्म, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगनी शुरू | petrol diesel price today 4 may | Patrika News

चुनाव खत्म, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगनी शुरू

locationभोपालPublished: May 04, 2021 01:24:23 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम….।

tuti.png

petrol diesel price today

भोपाल। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम (Election Result) आ चुके हैं। इसके साथ ही आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (Panchayat Election in UP) भी खत्म हो चुका है। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol diesel price today) में बढ़ोतरी कर दी।

मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो डीजल में भी 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई। राजधानी भोपाल में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में करीब 24 पैसे और डीजल में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पॉवर पेट्रोल तो 102 रुपए 27 पैसे हो गया है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

01_petrol_diesel.png

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 4 मई को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.57 रुपये लीटर और डीजल 89.17 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

फरवरी में हर दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन मार्च और अप्रैल में एक बार भी पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े थे। इस दौरान दामों में कमी आई थी। भोपाल में अब सादा पेट्रोल करीब 98.60 रुपए और डीजल 89.19 रुपए हो गया है। चुनाव खत्म होने के बाद यह दूसरी बार बढ़ गया है। अब तक करीब 45 पैसों की बढ़ोतरी हो गई चुकी है।

03_petrol.png

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 4 may 2021

शहर

पेट्रोलडीजल
भोपाल

98.5789.17
उज्जैन98.9589.55
ग्वालियर

98.5389.14
जबलपुर

98.6189.23
इंदौर98.6589.26


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

 

शहर

पेट्रोलडीजल
दिल्ली

90.5580.91
मुंबई

96.9587.98
चेन्नै

92.5585.90
कोलकाता90.7683.78

 

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

last 5 days rate in Bhopal

Date

Petrol ( / litre)
03 May 2021

98.39
02 May 2021

98.39
01 May 2021

98.39
30 Apr 2021

98.39
29 Apr 202198.39

 

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x811u0r
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो