scriptफिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल 92.85 रुपए और डीजल 83.11 रुपये के रिकॉर्ड स्तर | Petrol diesel prices again increased, petrol reached Rs 92.85 and dies | Patrika News

फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल 92.85 रुपए और डीजल 83.11 रुपये के रिकॉर्ड स्तर

locationभोपालPublished: Jan 19, 2021 12:29:49 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

– पैट्रोल-डीजल के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी- पेट्रोल 92.85 रुपए और डीजल 83.11 रुपये- कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते इजाफा- आम आदमी के बजट पर पड़ने लगा असर- 15 फरवरी के बाद कम हो सकती है कीमत

भोपाल. पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से एक बार फिर आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेल के दाम में इजाफा होता जा रहा है। आज मंगलवार की बात करें तो राजधानी भोपाल में पैट्रोल के भाव 92.85 रुपए प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वही डीजल के दाम 83.11 रुपये हो गये हैं।

petrol_diesel_rate_increase.png

प्रदेश में नये साल के शुरुआत से ही ईधन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पेट्रोल के साथ ही डीजल के भाव भी लगातार बढ़ते रहे हैं। आज मंगलवार को डीजल ने 83.11 रुपए प्रति लीटर का रिकॉर्ड बना दिया है। ईधन के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। ईधन के दाम बढ़ने से सीधे तौर पर रसोई सहित परिवहन प्रभावित हो जाता है इसके साथ ही अन्य सभी चीजों पर इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर भी देखने को मिलता है। ईधन के दाम बढ़ने के बाद अब लोग सरकार से पैट्रोल डीजल पर लगने बाले टैक्स को कम करने की उम्मीद कर रहे है।

petrol_diesel_rate_patrika_5221465_835x547-m.png

इसलिए बढ़ रहे हैं दाम
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बढ़ना बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 54.8 डॉलर हो गया है। इसलिये माना जा रहा है कि ईधन के दाम में तेजी अभी आगे भी बनी रह सकती है। प्रदेश सरकार के पास भी राजस्व बसूली के लिये सबसे बड़ा माध्यम पैट्रोल डीजल ही है। इसलिये फिलहाल मध्य प्रदेश के लोगों को ईधन की बड़ती कीमतों से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि देश में 15 फरवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yrekp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो