scriptरोज़ाना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, सरकार कर रही राहत से इंकार | petrol diesel rate hike today | Patrika News

रोज़ाना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, सरकार कर रही राहत से इंकार

locationभोपालPublished: Sep 05, 2018 02:13:45 pm

Submitted by:

Faiz

रोज़ाना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, सरकार कर रही राहत से इंकार

petrol diesel rate

रोज़ाना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, सरकार कर रही राहत से इंकार

भोपालः देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम रोज़ाना बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में इसकी दरें चरम पर हैं। बढ़ते दामों से आम आदमी की जेब पर भार बढ़ता जा रहा है, इससे नोकरी पेशा लोगों के सामने चुनौती बढ़ती जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से सामने आए बयान ने आम लोगों के माथे की लकीरें और भी गहरा दी हैं। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने पेट्रोल-डीज़ल दामों को लेकर बयान जारी करते हुए कहा है, कि, यह बात सही है कि, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। फिलहाल, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार अभी आम उपभोक्ता को ईंधन की बढ़ती कीमतों में राहत देने के लिए कोई फैसला नहीं कर सकती। हालांकि, उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर दुख जताते हुए कहा कि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि, आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वैट नहीं किया जा सकता कम

एक न्यूज चेनल को जानकारी देते हुए मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी सरकार की मजबूरी है। उन्होंने बताया कि, ऐसी स्थिति इस लिए भी उत्पन्न हुई है क्योंकि, रुपये की कीमत गिर रही है। हालांकि, इसपर उनसे पूछा गया कि, प्रदेश सरकार अपनी ओर से वैट कम करके भी आमजन को राहत दे सकती है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार भी इसमें कोई राहत नहीं दे सकती। उन्होंने बताया कि, 29 सितंबर को दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा हो सकती है। इससके बाद ही सुनिष्चित हो सकेगा कि देश और प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी या नहीं।

आज के भाव

आपको बता दें कि, 16 जून से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज़ाना अंतरराष्ट्रीय मार्केट का हिसाब बदल रहा है। इसी के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देशभर में पट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचे हैं। भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 16 पैसे बढ़कर 85 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर पर जा पहुंचा है, जबकि डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, इसके बाद डीजल 75 रुपए 43 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे का इजाफा हुआ, जिसके साथ मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.31 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। कीमतों में बदलाव कल सुबह 6 बजे होता है। पेट्रोल पंप पर हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतों की जानकारी सामने आती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो