scriptपेट्रोल के दाम में लगी आग, जानें आज के दाम | Petrol Price Alert in Bhopal- rate goes so much high | Patrika News

पेट्रोल के दाम में लगी आग, जानें आज के दाम

locationभोपालPublished: Nov 28, 2019 10:24:46 am

today’s petrol rate in MP: अभी दामों में और तेजी की संभावना…

पेट्रोल के दाम में लगी आग, जानें आज के दाम

पेट्रोल के दाम में लगी आग, जानें आज के दाम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में आग लग गई है। जिसके चलते गुरुवार को राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹ 82.95 जा पहुंची है।

जानकारों की मानें तो अभी चल रहे राजनैतिक ड्रामे के बीच पेट्रोल दामों में अचानक तेजी तो आ गई है। लेकिन अभी कम ही लोग इस तरफ ध्यान दे पा रहे हैं। वहीं इसका कारण विदेश में कच्चे तेल का दाम बढ़ने को बताया जा रहा है। वहीं जानकार का मानना है कि अभी दामों में और तेजी आ सकती है।
जानकारों की मानें तो लगातार कुछ समय थमने या कुछ पैसे कम होने बाद पेट्रोल के दाम हर बार नई उचांइयो को छू रहे हैं। यदि यहीं हाल रहा तो 2020 तक पेट्रोल 100 रुपए लीटर से महंगा हो जाएगा।
पेट्रोल के दाम में लगी आग, जानें आज के दाम
MP : ये है पेट्रोल का सबसे ज्यादा महंगा होने का कारण…
इस संबंध में जानकारों का कहना है कि यहां सबसे ज्यादा टैक्स होना है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल 10.66 और डीजल 8.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। जुलाई में केन्द्रीय बजट के समय केन्द्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दो-दो रुपए एक्साइज ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी।
इससे इनकी कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई थी। इसके बाद सितंबर में प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 5 फीसदी का वैट बढ़ाया था।

इससे प्रदेश में पेट्रोल 3.25 और डीजल 3.13 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढऩे से भी इनकी कीमतें बढ़ती रही हैं। मंगलवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्घि के साथ प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा हो गया है।
पेट्रोल : मध्यप्रदेश में इतना टैक्स…
वैट : 33 %
सेस : ₹3.5
एक्साइज ड्यूटी : ₹21

डीजल : मध्यप्रदेश में इतना टैक्स…
वैट : 23%
सेस : ₹2.00
एक्साइज ड्यूटी : ₹16.90

ऐसे समझें अपने जिले में पेट्रोल का नया दाम (प्रति लीटर)…
श्योपुर: ₹ 73.95
होशंगाबाद : ₹ 82.79
रतलाम : ₹ 82.87
सीहोर : ₹ 82.87
मुरैना : ₹ 82.93
सागर : ₹ 82.94
भोपाल: ₹ 82.95
ग्वालियर : ₹ 82.95
इंदौर : ₹ 83.04
देवास : ₹ 83.06
रायसेन : ₹ 83.15
अशोकनगर : ₹ 83.32
बैतूल : ₹ 83.33
उज्जैन : ₹ 83.37
भिंड : ₹ 83.42
मंदसौर : ₹ 83.45
शाजापुर : ₹ 83.51
दतिया : ₹ 83.54
विदिशा : ₹ 83.55
घार : ₹ 83.66
गुना: ₹ 83.7
टीकमगढ़ : ₹ 83.72
झाबुआ : ₹ 83.74
राजगढ़ : ₹ 83.75
नीमच : ₹ 83.93
खंडवा : ₹ 83.95
शिवपुरी : ₹ 84.03
हरदा : ₹ 84.16
खरगौन : ₹ 84.21
बडवानी : ₹ 84.23
अलीराजपुर : ₹ 84.36
(यह दाम 27नवंबर 2019 के हैं।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो