scriptचुनाव से पहले पेट्रोल के दाम में गिरावट का दौर, इस देश में सिर्फ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर | petrol price is going down regularly and here just 64 paise per liter | Patrika News

चुनाव से पहले पेट्रोल के दाम में गिरावट का दौर, इस देश में सिर्फ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर

locationभोपालPublished: Nov 19, 2018 03:55:59 pm

डीजल की कीमत में भी कमी…

petrol price in your city

चुनाव से पहले पेट्रोल के दाम में गिरावट का दौर, यहां सिर्फ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी सहित कई अन्य जगहों पर भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की कमी दर्ज की गई है।

जिसके चलते आज यानि सोमवार को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 79.63 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं डीजल की कीमत में भी 17 पैसे की कमी आई। डीजल की कीमत प्रति लीटर 72.75 रुपए पहुंच गई।

पेट्रोल की कीमत में करीब डेढ़ रुपए की कमी…
सोमवार को भोपाल में पेट्रोल की कीमतों में 79.63 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई थी। जो पिछले कई दिनों में सबसे कम है। दरअसल 9 नवंबर से जब रेट ₹ 81.12 प्रति लीटर थे से अब तक यानि केवल 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में करीब डेढ़ रुपए प्रति लीटर की कमी आई है।

वहीं डीजल के दाम में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के चलते सोमवार को डीजल के दाम में भी 17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

हर रोज आई कमी!..
पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार कमी आ रही है। यदि पिछले 11 दिनों की ही बात करें तो भी 9 नवंबर से यदि केवल 14 नवंबर को छोड़ दिया जाए तो हर रोज पेट्रोल के दामों में कमी आ रही है। 9 नवंबर को जहां प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 81.12 रुपए थी, वहीं आज के दिन 79.63 रुपए पहुंच गई है।

चुनाव का असर!
राजनीति से जुड़े जानकारों की माने तो पूर्व में चुनाव के दौरान भी पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार कमी देखी गई थी। लेकिन इसके बाद आई तेजी से यह अनुमान तक लगाया जा रहा था कि अगस्त सितंबर के आस पास पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

लगातार बढ़ रहे रेट्स के बीच एक बार फिर चुनाव का दौर आ जाने से पेट्रोल के बढ़ते दामों में पुन: ब्रेक लग गए, जिसके बाद से लगातार या तो रेट गिर रहे हैं, या स्थिर बने रहते हैं।

राजनीति के जानकार डीके शर्मा का कहना है, पेट्रोल के दामों में लगातार आ रही गिरावट चुनाव से जुड़ी पॉलिटिक्स की ओर इशारा करते दिखती है। क्योंकि इससे पहले भी हमने आंध्रप्रदेश में चुनावों के दौरान पेट्रोल कीमतों में आई गिरावटों के दौर को देखा था।
जो कि चुनाव के कुछ समय बाद तक भी जारी रहा था। लेकिन उसके बाद एकाएक हर रोज दामों ने उछाल मारना शुरू कर दिया था। अब एक बार फिर चुनावों से पहले ही पेट्रोल के दामों में पिछले काफी दिनों से हो रही गिरावट इसे लेकर कई संदेह पैदा करती है।

भोपाल में पेट्रोल का रेट पिछले 11 दिनों में…
दिनांक : रेट प्रति लीटर : दामों में बदलाव
नवंबर 19,2018 : ₹ 79.63 : ₹ -0.20
नवंबर 18,2018 : ₹ 79.83 : ₹ -0.05
नवंबर 17,2018 : ₹ 79.88 : ₹ -0.25
नवंबर 16,2018 : ₹ 80.13 : ₹ -0.28
नवंबर 15,2018 : ₹ 80.41 : ₹ -0.15
नवंबर 14,2018 : ₹ 80.56 : ₹ 0.00
नवंबर 13,2018 : ₹ 80.56 : ₹ -0.13
नवंबर 12,2018 : ₹ 80.69 : ₹ -0.19
नवंबर 11,2018 : ₹ 80.88 : ₹ -0.15
नवंबर 10,2018 : ₹ 81.03 : ₹ -0.09
नवंबर 09,2018 : ₹ 81.12 : ₹ -0.35
इधर, यहां पेट्रोल का रेट जानकर चौंक जाएंगे आप…
दुनिया के तकरीबन हर देश में उपयोग होने वाले पेट्रोल का रेट हर जगह अलग अलग है। कई देशों में जहां इसे महंगा माना जाता है।
वहीं कुछ देशों में इनके दामों के बारे में सुनते ही आप भी भौचक्के रह जाएगी। क्योंकि वहां इनका रेट कोई हमसे आधा या उसके आसपास नहीं बल्कि 100 गुने से भी कम है, यानि हमारे यहां इनका रेट कुछ देशों से 100 गुने से भी ज्यादा है।

– भारी आर्थि‍क तंगी और राजनीति‍क उथल पुथल के दौर से गुजर रहे वेनेजुएला में दुनि‍या में सबसे सस्‍ता पेट्रोल 64 पैसे में एक लीटर मिलता है।
– सूडान में पेट्रोल की कीमत महज 9.32 रुपये है।
– ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 20.50 रुपये है।
– कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.82 रुपये है।
– अल्जेरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 25.54 रुपये है।
– इक्वाडोर में एक लीटर पेट्रोल 28.12 रुपये में बेचा जा रहा है।
– नाइजीरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 29.14 रुपये है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो