scriptपेट्रोल पम्प शौचालय में नहीं लगा था साइन बोर्ड, लगाया 2000 रुपए का जुर्माना | petrol pump toilet checking 2000 rupees Penalty in bhopal | Patrika News
भोपाल

पेट्रोल पम्प शौचालय में नहीं लगा था साइन बोर्ड, लगाया 2000 रुपए का जुर्माना

नगर निगम की टीम ने पेट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण

भोपालNov 22, 2019 / 02:00 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

16.jpg

भोपाल/ नगर निगम Municipal Council की सख्ती तेज कर दी गई है। इसके चलते आज भोपाल नगर निगम Bhopal nagar nigam के अफसर सहित निगम की टीम ने शहर के कई इलाकों में स्थित पेट्रोल पम्प पर बने शौचालय, पानी, आग बुझाने के उपकरणों का निरीक्षण किया। स्थिती यह रही कि अधिकांश पेट्रोल पम्प पर शौचालय का साइन बोर्ड नहीं मिला और शौचालय Toilet में पर्याप्त पानी न मिलने पर अधिकारी ने पेट्रोल पंप के मालिक पर फाटकार लगाई और 2000 रुपए का जुर्माना penalty भी लगाया।

दरअसल, आज दोपहर नगर निगम के जेएडओ और एएचओ अजय श्रवण वार्ड 42 बरखेड़ी के सज्जाद पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पेट्रोल पम्प पर नागरिकों की सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्था न होने पर अधिकारी ने फटकार लगाई। इस दौरान कई पेट्रोल पम्पों पर आग बुझाने से संबंधित उपकरण नहीं मिले। जिसके चलते चालानी कार्रवाई की गई।

17.jpg

 

पेट्रोल पम्प पर ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त

आपको बता दें कि पेट्रोल पंप पर आम लोगों को कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त में मिलती है। सुविधा न मिलने पर आप शिकायत कर सकते हैं। सभी पेट्रोल पंप पर आम जनता को गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जानी चाहिए। पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने का नियम है।

पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा देनी होती है। इस सुविधा के लिए आम जनता से शुल्क के रूप में पैसे नहीं वसूले जा सकते। यहां तक कि नियमों के अनुसार, अगर किसी पेट्रोल पंप का वॉशरूम टूटा-फूटा है या गंदा है तो इसकी भी शिकायत की जा सकती है।

हर पेट्रोल पंप पर उसके खुलने और बंद होने के समय का एक नोटिस टंगा होना चाहिए। इसके अलावा इस नोटिस बोर्ड में होली-डे यानी छुट्टी के दिन की भी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक़ सुविधाएं न मिलने पर पेट्रोल पंप मालिक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करा सकते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो