script700 रुपए रेंट पर मिला था पहला पियानो, इसे हर कोई नहीं खरीद सकता | Pianist Brian Silas bollywood celebrity mp first time bhopal 2019 | Patrika News

700 रुपए रेंट पर मिला था पहला पियानो, इसे हर कोई नहीं खरीद सकता

locationभोपालPublished: Sep 16, 2019 04:08:22 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

पियानो एक महंगा शौक है। इसे हर कोई नहीं खरीद सकता। पियानो मिलते ही मैंने नौकरी छोड़ दी। मैं जो म्यूजिक सुनता हूं, वहीं श्रोताओं के सामने पेश कर देता हूं। मेरा ख्वाब है कि मैं पियानो का स्कूल खोल सकूं

pianist_brian_silas_bollywood_celebrity.png

भोपाल. पियानो वादन से चमत्कृत कर देने वाले विख्यात कलाकार ब्रायन सिलायस ने रविवार को रविन्द्र भवन में पियानो वादन से कलाप्रेमियों को आनंदित किया। ब्रायन ने राजधानी के सुहावने मौसम के बीच जब पियानो पर अंगुलियों से जादू छेड़ा तो श्रोता आनंद के सागर में गोते लगाने लगे। लगभग दो घंटे तक श्रोता उनके संगीत की गहराई में डूबे रहे।

MUST READ : 10 दिनों के बाद निकली धूप, आसमान में छाये रहे बादल, जानिये क्या है मौसम का हाल

उन्होंने जागो मोहन प्यारे, कुछ न कहो, पल-पल दिल के पास, लग जा गले से, याद न जाए, तुमको पूजा, अजीब दास्तान, आगे भी जाने न, चांदनी का चांद, इशारो इशारो में, जो वादा किया, ओठों पे ऐसी बात… जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। संगीत के इस जादूगर को उत्तरप्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार यश भारती सम्मान मिल चुका है।

MUST READ : सोना-चांदी के भाव में चल रही गिरावट, कभी भी हो सकता है महंगा

संगीत की शिक्षा बच्चों तक पहुंचाना चाहता हूं

ब्रायन ने कहा कि पियानो एक महंगा शौक है। इसे हर कोई नहीं खरीद सकता। पियानो मिलते ही मैंने नौकरी छोड़ दी। मैं जो म्यूजिक सुनता हूं, वहीं श्रोताओं के सामने पेश कर देता हूं। मेरा ख्वाब है कि मैं पियानो का स्कूल खोल सकूं और कभी ऐसा कॉन्सर्ट करूं, जिसमें 50 से अधिक पियानो में बॉलीवुड की गोल्डन एरा के गीतों को बजाया जाए।

 

pianist_brian_silas.png

700 रुपए रेंट पर मिला था पहला पियानो

ब्रायन कहते हैं जब मैं 1978 में कानपुर से दिल्ली आया तो अम्यूजमेंट पार्क अप्पू घर में मार्केटिंग की नौकरी करता था। मेरा मन संगीत की ओर भागता। वहां नौकरी करने का फायदा भी मिला। मार्केटिंग में कल्चरल डिपार्टमेंट भी था तब मैंने वहां वेस्टर्न बैंड और हिंदुस्तानी बैंड बना लिए थे। रोज शाम को इनकी परफॉर्मेंस भी होती थी। मैंने बचपन में खुद पियानो बजाना सीखा।

MUST READ : टूटने वाला है 2006 का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान

मेरे मित्र स्टीवन ने मुझे सुना और मेरा लगाव देख एक कंपनी से पियानो 700 रुपए पर किराए पर दिलाया। मैं 6 माह तक किराया नहीं दे पाया। छह माह बाद मैंने रेंट देना शुरू किया। उसके बाद मैंने कभी पियानो नहीं छोड़ा।

 

पं. नंदकिशोर शर्मा स्मृति समारोह 18 से

भोपाल उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से पंडित नंदकिशोर शर्मा स्मृति संगीत समारोह का आयोजन 18 सितंबर से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भारत भवन के अंतरंग सभागार में होगा।


पहले दिन अनुश्रुति वृन्द, भोपाल की प्रस्तुति होगी। संयोजन अनूप शर्मा का होगा। जबलपुर के विवेक करमहे गायन की प्रस्तुति देंगे। वहीं, दिल्ली के महुआ शंकर एवं साथी कलाकार कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन श्योपुर के सुरेश कुमार राय हारमोनियम की प्रस्तुति देंगे। वहीं, वाराणसी के गायक राम शंकर गायन पेश करेंगे। मुंबई के पंडित नयनघोष सितार वादन पेश करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो