scriptEnvironment protection: शादी में मेहमानों को बांटे पौधे-कपड़े के थैले, कहीं भी नहीं किया प्लास्टिक का यूज | Plants and cloth bags distributed to the guests at the wedding | Patrika News

Environment protection: शादी में मेहमानों को बांटे पौधे-कपड़े के थैले, कहीं भी नहीं किया प्लास्टिक का यूज

locationभोपालPublished: Jun 26, 2022 01:47:54 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शहर के एक नवविवाहित जोड़े ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया कदम…..

616011.jpg

Environment protection

भोपाल। शहर के एक नवविवाहित जोड़े लब्धी और सजल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्था राम आस्था मिशन फाउंडेशन की प्रवक्ता लब्धी शाह ने अपनी शादी में मेहमानों को उपहार स्वरूप पौधे और कपड़े के बैग वितरित किए। इस समारोह की सबसे खास बात यह रही कि यह एनवायरमेंट फ्रेंडली और वीगन रही। सजावट से लेकर खानपान के बर्तनों तक कहीं पर भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। यहां तक की साज-सज्जा के लिए फूलों की जगह रंगीन कपड़ों का इस्तेमाल किया गया।

 

capture.jpg

शहर की दूसरी वीगन शादी

शादी में खानपान में ऐसी किसी भी चीज का उपयोग नहीं किया गया था जिसमें जानवरों के द्वारा उत्पादित चीजों का इस्तेमाल हुआ हो। यह शादी शहर की दूसरी वीगन शादी थी, इससे पहले साल 2018 में इसी परिवार द्वारा शहर में पहली बार वीगन शादी का आयोजन किया गया था। गुजराती भवन में आयोजित इस समारोह में वर सजल और वधु लब्धी ने ईको फ्रेंडली उपहार भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा की हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक कार्य करें।

आमिर, कंगना, सोनम भी वीगन के दीवाने…

वर्तमान में बॉलीवुड की कई नामी चेहरे वीगन हो चुके हैं। आमिर खान , सोनाक्षी सिन्हा , सोनम कपूर ,आयशा टाकिया,किरन राव,मल्लिका शेरावत,रिचा चड्ढा, कंगना रनौत , अदा शर्मा, जैकलीन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स वीगन हैं। जर्मन शेफ अटिला हिल्डमन खुद जाने माने वीगन हैं। ‘वीगन फॉर फिटÓ नाम की उनकी किताब जर्मनी की बेस्ट सेलर सूची में शामिल है।

क्या होता है वीगन ?

वीगन यानी वे लोग जो जानवरों से लिया कुछ भी नहीं खाते, सिर्फ मीट या अंडा ही नहीं, वे दूध और दही, मक्खन जैसे सभी डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहते हैं। जर्मनी में करीब 6 लाख वीगन हैं। वहां सोया से बने कबाब, बिना दूध का चीज बाजार में उपलब्ध हैं। एक दौर था जब जर्मनी में शाकाहारी चीजें मिलना मुश्किल था, लेकिन इस बीच वीगन खाना भी आसानी से मिल जाता है। सिर्फ जर्मनी में ही नहीं, यह ट्रेंड अब दुनिया भर में फैल रहा है। खासतौर पर ब्रिटेन अमेरिका में वीगन लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं ब्राजील और एशियाई देशों में बौद्ध संप्रदाय के लोगों में भी इसका चलन है। भारत में मुम्बई, दिल्ली, बैंगलौर जैसे बड़े शहरों में वीगन रेस्त्रां हैं। वहीं भोपाल के बड़े होटल्स में शेफ ऑन डिमांड वीगन फूड सर्व करते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8bzkw0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो