scriptप्रधानमंत्री मोदी, बूथ के कार्यकर्ताओं से पूछेंगे कैसा है देश का मूड | pm asked, how is nation's mood | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी, बूथ के कार्यकर्ताओं से पूछेंगे कैसा है देश का मूड

locationभोपालPublished: Feb 19, 2019 09:54:07 pm

Submitted by:

harish divekar

मोदी मतदाताओं की नब्ज जानने कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
 

narendra modi

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का मूड जानने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने वाले हैं। मोदी 28 फरवरी को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। मोदी अपने मन की बात कार्यकर्ताओं को बताएंगे तो उनके मन की बात भी जानने की कोशिश करेंगे। मध्यप्रदेश में 846 मंडलों में ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ता मोदी एप पर अपने सवाल भेज रहे हैं जिनमें से कुछ सवालों का चयन किया जाएगा। चयनित सवाल कार्यकर्ता खुद पीएम मोदी से पूछेगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी संगठन संवाद करने वाले हैं। मोदी पहली बार कार्यकर्ताओं से इस तरह का संवाद कर रहे हैं।

इन लोगों के साथ होगी बात :

मंडल स्तर होने वाले मोदी संवाद में बूथ के कार्यकर्ता, विशिष्टजन यानी कीवोटर्स, हितग्राही, पंच से लेकर उस मंडल में आने वाले सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सांसद,विधायक और पूर्व मंत्री शामिल होंगे।

छोटे बूथ पर 500 लोग, जिला स्तर पर 1000 लोग और महानगर स्तर पर 2500 लोगों को इकटठा किया जाएगा। इसके अलावा जो स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं वे भी आ सकते हैं।
चौकीदार प्योर है
इस कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता को चौकीदार की यूनीफॉर्म पहनाई जाएगी और नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाया जाएगा। उसकी यूनीफॉर्म पर लिखा जाएगा चौकीदार प्योर है, जीतना श्योर है। वहां पर बड़ी सी केतली में चाय भी लाई जाएगी। मंडल पर मौजूद सभी लोगों को चाय पिलाई जाएगी।

मोदी सिखाएंगे बूथ जीतने के गुर

ये कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के गुर सिखाएंगे।

लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत बूथ के कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके महत्व को समझाया जाएगा। संवाद के जरिए मोदी ये जानने की कोशिश भी करेंगे कि आखिर प्रदेश की राजनीतिक नब्ज क्या कहती है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस कितना प्रभाव लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। मोदी हार से निराश कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भी भरेंगे।

वर्जन :
प्रधानमंत्री बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनको जीत का मंत्र देंगे, इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, हर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, २२ तारीख तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

– राजपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा –

ट्रेंडिंग वीडियो