scriptमोदी-शाह से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए 8 लाख कार्यकर्ताओं को क्या देंगे टिप्स | pm modi amit shah will do this in bjp mahakumbh | Patrika News

मोदी-शाह से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए 8 लाख कार्यकर्ताओं को क्या देंगे टिप्स

locationभोपालPublished: Sep 24, 2018 04:31:09 pm

Submitted by:

Faiz

मोदी-शाह से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए 8 लाख कार्यकर्ताओं को क्या देंगे टिप्स

modi-shah

मोदी-शाह से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए 8 लाख कार्यकर्ताओं को क्या देंगे टिप्स

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल रोज़ाना बढ़ती ही जा रही है। हलचल बढ़ने का बड़ा कारण यह भी है कि, यहां पिछले पंद्रह सालों से बीजेपी की सरकार हैं जो अपनी साख की लड़ाई के चलते पूरे दमखम के साथ राजनीति के मेदान में है। वही, राजनीति के इस अखाड़े में दूसरी ओर है कांग्रेस, जो पिछले पंद्रह सालों से प्रदेश में राजनीतिक वनवास काट रही है। कांग्रेस ने अपना दम दिखाने के लिए कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मेगा रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन कराया है। प्रदेश कांग्रेस की माने तो वह दौरा बेहद सफल रहा। अब बारी भाजपा की है। वह भी अपनी चुनावी ज़मीन गर्म करने के लिए कांग्रेस के तुरुप के इक्के माने जाने वाले प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को मध्य प्रदेश में केश करने जा रही है।

कार्यकर्ताओं में भरेंगे मोदी-शाह उत्साह

पार्टी सूत्रों के अनुसार यहां प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और यहां कि, जनता लुभाने के लिए मास्टर कार्ड खेल सकते हैं। यहां कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए बूथ स्तर तक रणनीति तैयार करने के तरीके बताए जाएंगे और साथ ही जनता को लुभाने के लिए पीएम कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में जुड़ने वाले टेक्स में राहत भी दी जा सकती है। या केन्द्र की ओर से दरों में गिरावट का फैसला लिया जा सकता है। क्योंकि, केन्द्र सरकार को बखूबी पता है कि, राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि, सरकार इसपर कोई राहतभरा फैसला ले सकती है।

यहां होने वाला है महाकुंभ

मंगलवार 25 सिंतबर को भारत के प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे। देश के दिग्गज नेता कहे जाने वाले यह दोनो ही नेताओं के राजधानी में आने का कारण है भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ, जहां पीएम मोदी और अमित शाह प्रदेश के लगभग आठ लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं, क्योंकि भाजपा ने इतने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। भेल स्थित जंबूरी मैदान में होने जा रहे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को पार्टी जिस तरह विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन का दावा कर रही है, व्यवस्थाएं भी उसी के अनुरूप देखने को मिल रही हैं।

तैयारियां जोरों पर

भेल के दशहरा मेदान में कार्यक्रम स्थल का काम करीब करीब पूरा हो चुका है। कार्य्ताओं के लिए 11 वॉटरप्रूफ डोम लगाए गए हैं। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए जहां पहली बार भेल के दशहरा मैदान समेत 5 मैदान को लिया गया है, वहीं सम्मेलन में पीएम मोदी के अलावा आने वाले केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हेलीकॉप्टरों के लिए 5 हेलीपैड बनाए गए हैं।

ढाई घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। वे दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे मंच पर पहुंचेंगे और लगभग ढाई घंटे रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल सहित कई केंद्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे। मप्र में यह पहली बार होगा, जब अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी एक साथ एक मंच पर दिखेगी। पार्टी के कार्यक्रमों को छोड़कर आमतौर पर मोदी और शाह एक मंच पर नहीं आते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो