scriptमोदी ने कहा- हमें हराने के लिए देश के बाहर गठबंधन को मजबूर कांग्रेस; जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा | PM modi at Karyakarta Mahakumbh in Bhopal | Patrika News

मोदी ने कहा- हमें हराने के लिए देश के बाहर गठबंधन को मजबूर कांग्रेस; जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा

locationभोपालPublished: Sep 25, 2018 04:05:37 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

मोदी ने कहा, पंडित दीनदयालजी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा है।

मोदी

हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी-लोहिया-दीनदयाल मंजूर हैं, वोट बैंक ने देश को बर्बाद कर दिया: पीएम मोदी

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज शंखनाद किया। कार्यकर्ता महाकुंभ को पीएम मोदी और अमित शाह ने संबोधित किया। भाजपा ने इसे दुनिया के सबसे बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के तौर पर प्रचारित किया। इसमें प्रदेश के 65 हजार बूथों से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया। महाकुंभ को संबोधित करते हुे पीएम मोदी ने कहा हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। BJP का हर कार्यकर्ता देश की सेवा के भाव से काम करता है। हम दीनदयाल जी का शताब्दी वर्ष कोई बड़े कार्यक्रम कर नहीं बल्कि लोगों की सेवा कर मना रहे हैं। आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं। इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है।
2001 से कांग्रेस मेरे ऊपर कर रही हमले: प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ जब से मैं राजनीत में आया हूं कांग्रेस पार्टी ने 2001 से मेरे खिलाफ हरेक गाली का इस्‍तेमाल किया है लेकिन आपने जितना कीचड़ उछाला है, उतना कमल खिला है। हर कोने और हर बूथ और हर घर में कमल खिलेगा।’ पीएम मोदी ने अमित शाह की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि अमित शाह जैसा अध्‍यक्ष होना चाहिए जिनके नेतृत्‍व में 19 राज्‍यों में पार्टी की सरकार बनी। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम एकात्‍म मानववाद की राह पर चलते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि सबसे बड़ी पार्टी होना गर्व की बात है। महापुरुषों का हम पर कर्ज है। वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को दीमक की तरह तबाह कर दिया है, आजादी के 70 साल में देश में जो विकृति आई उससे देश को बचाना विशेष जिम्मेदारी है। वोट की राजनीति के लिए तीन तलाक बिल रोका गया जो मुस्लिम महिलाओं का अधिकार है।

कांग्रेस देश के बाहर कर रही है गठबंधन: मोदी ने कहा, अब देश के भीतर कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए कोई नहीं मिल रहा औऱ अगर मिल भी गए तो उनका कोई भविष्य़ नहीं है। इसलिए आज देश के बाहर दूसरे देशों में गठबंधन कर रही है। क्या अब दूसरे देश तय करेंगे की भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा। २००१ में मैं राजनीति में आया हूं तब से आप ने मुझे कितनी गालियां दी हैं पर अपने जितना कीचड़ उठला कमल उतना ही खिला। देश में वोटबैंक की राजनीति ने समाज को दीमक की तरह तबाह कर दिया है। आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आई उससे अगर देश को बचाना है तो इस वोटबैंक की राजनीति को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया है। जो पार्टी 125 साल से बड़ी हो, जिसके पास कई पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यपाल हो और जिसने 50-60 साल देश पर शासन किया हो। आज कांग्रेस को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर ढूंढना पड़ता है क्या कांग्रेस देश में बची है या नहीं। हमने कभी चुनाव हारने के बाद ईवीएम को गाली देकर चमड़ी नहीं बचाई। आज कांग्रेस 444 से 44 हो गई है, इसका कारण सिर्फ अहंकार है। जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वे बीजेपी की राज्य सरकारों से वो दुश्मनी रखते थे।
अटल के बिना लड़ा जाएगा चुनाव: पीएम मोदी ने कहा, मध्यप्रदेश का चुनाव इस बार इस मिट्टी के सच्चे सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के बिना लडा जाएगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के की याद में यह चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 10 साल तक मध्यप्रदेश से दुश्मनी रखी थी, अब इनको सजा देनी चाहिए। कांग्रेस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि कोई चायवाला, गरीब मां का बेटा पद पर बैठ सकता है। आज कश्मीर में इनका जिन पार्टियों से गठबंधन है वो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस खुद चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के नसीब में बर्बादी लिखी है, हमें रोने की जरूरत नहीं है।
उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ये हमारा मार्ग: प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कभी भी दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के योगदान को नहीं भूलेगा। हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी-लोहिया-दीनदयाल सभी लोग मंजूर हैं। सबका साथ-सबका विकास सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ये हमारा मार्ग है। अगर कांग्रेस के कल्चर ने मध्यप्रदेश का भला चाहा होता तो आज हमारी सरकार को इतनी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो