scriptपीएम मोदी की तरह शिवराज भी बोले- न खाऊंगा, न खाने दूंगा | pm modi birthday celebration | Patrika News

पीएम मोदी की तरह शिवराज भी बोले- न खाऊंगा, न खाने दूंगा

locationभोपालPublished: Sep 17, 2021 07:17:51 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मध्यप्रदेश में हुए अनेक आयोजन…।

modi2.jpg

भोपाल। पीएम मोदी के जन्म दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन में संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में अनेक आयोजन हुए। सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान चलाया, वहीं स्मार्ट सिटी पार्क में धर्मगुरुओं ने पीएम मोदी के 75वें जन्म दिवस के मौके पर 75 पौधे रौपे। इसके अलावा भी सभी जिलों में अनेक आयोजन हुए, जिसमें प्रभारी मंत्रियों ने भाग लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर प्रदेश के कई जिलों में आयोजन हुए। सरकार ने प्रदेश में वैक्सीनेशन का अभियान चलाया। शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश में 17 लाख 99 हजार 159 नागरिकों का हुआ टीकाकरण हो चुका था। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के 75वें जन्म दिवस के मौके पर 75 पौधे रोपे। स्मार्ट सिटी पार्क में आयोजित मुख्य आयोजन में धर्मगुरुओं ने पौधे रोपे। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी को ज्ञान, कर्म और भक्ति का त्रिवेणी संगम बताया। चौहान ने कहा कि आज मोदीजी के जन्म दिवस पर प्रदेश के 75 हजार स्कूलों में कम से कम एक पौधा रोपा जा रहा है। साथ ही उसकी सुरक्षा का इंतजाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हर दिन एक पौधा रौपते हैं, जिसके 211 दिन हो चुके हैं।

 

 

vd.jpg

भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सेवा और समर्पण नाम दिया गया। पीएम मोदे के सेवा कार्यों पर केंद्रित इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। चौहान ने इस मौके पर अपने संबोधन में स्वराज और सुशाशन पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में जनदर्शन फिर शुरू हो गया है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। सरकार चलाने वालों हो जाओ सावधान। हर काम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्रदेश की जनता को सुशासन देने के लिए सभी को जी-जान से जुट जाना है। पीएम मोदी ने कहा था कि न खाउंगा और न खाने दूंगा। मैं भी उसी राह पर चल रहा हूं। न खाउंगा न खाने दूंगा

 

 

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

रायसेनः भोजपुर मंदिर में हनुमान चालीसा

रायसेन जिले से खबर है कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने भेोजपुर के शिवमंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन किया।

 

मोदी के जन्म दिवस पर वैक्सीनेशन अभियान

राजधानी भोपाल के सरोजिनी नायडू स्कूल में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके वैक्सीन लगाने आए एक दिव्यांग व्यक्ति की व्हील चेयर को धकाते हुए सीएम खुद टीकाकरण सेंटर पर ले गए। यहां आयोजित कार्यक्रम में चौहान ने सभी से तीसरी लहर से सतर्क रहने के लिए वैक्सीन पर जोर दिया। चौहान ने कहा कि पीएम मोदी वैक्सीन का डोज निशुल्क दे रहे हैं। उसे जरूर लगवाएं।

 

https://twitter.com/hashtag/MPVaccinationMahaAbhiyan3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

नरोत्तम मिश्र ने किया अग्निहोत्र यज्ञ

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र ने इंदौर में मल्हार आश्रम में आयोजित अग्निहोत्र यज्ञ में हिस्सा लिया। उन्होंने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर यज्ञ में आहूति दी। इस मौके पर पौधरोपण भी किया।

 

जबलपुर में वीडी शर्मा ने किया हनुमान चालीसा

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सांसद राकेश सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने जबलपुर के सुप्तेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। गौरतलब है कि वीडी शर्मा शनिवार को प्रस्तावित गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का जायजा लेने जबलपुर में थे।

modi_2.jpg

कांग्रेस ने ऐसे किया विरोध

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस मनाया गया और ठेला लगाकर, चाय बेचकर, पकौड़े तलकर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस में पकोड़े बेचकर विरोध प्रदर्शन किया और मूंगफली भी बेची। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कई सरकारी उपक्रम बेच रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x848xm1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो