scriptपहली बार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में झाबुआ आये थे मोदी, 26 साल बाद प्रधानमंत्री के रूप करेंगे सभा | pm modi in jhabua for mp election 2018 | Patrika News

पहली बार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में झाबुआ आये थे मोदी, 26 साल बाद प्रधानमंत्री के रूप करेंगे सभा

locationभोपालPublished: Nov 20, 2018 11:46:56 am

Submitted by:

shailendra tiwari

पहली बार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में झाबुआ आये थे मोदी, 26 साल बाद प्रधानमंत्री के रूप करेंगे सभा

mp election
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों का तड़का लगेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए तीसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। पीएम मोदी में आज मालवा और विंध्य क्षेत्र का दौरा करेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर पार्टी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ और रीवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
पहली बार 1992 में आए थे झाबुआ: पीएम मोदी पहली बार 1992 में मुरली मनोहर जोशी के साथ एकात्मता यात्रा लेकर झाबुआ आए थे। इसे लिए उन्होंने बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया था। उसके बाद मोदी 2003 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने आए थे उसके बाद पीएम मोदी 2013 में भी भाजपा के स्टार प्रचारक बनकर चुनाव प्रचार करने आए थे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी पहली बार झाबुआ आ रहे हैं। 1992 में जब मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में एकात्मता यात्रा निकली, तब नरेंद्र मोदी यात्रा के संयोजक थे। बताया जाता है कि उस समय मोदीजी की दाढ़ी काली हुआ करती थी। कन्याकुमारी से निकली यह यात्रा श्रीनगर तक पहुंची थी, जहां लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।
राजनाथ सिंह भी करेंगे प्रचार: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बुरहानपुर समेत कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे। बुरहानपुर के बाद राजनाथ सिंह रायसेन जिले के मंडीदीप में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वो विदिशा जिले के सिंरोज विधानसभा के आनंदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह एक-एक दिन में दस रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े स्टार प्रचारक चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
मायावती भी भोपाल में करेंगी रैली: बसपा सुप्रीमो मायावती भी मध्यप्रदेश के चुनावी रण में उतरने जा रही हैं। वह बालाघाट से चुनावी दौरों की शुरुआत करेगीं। इसके बाद भोपाल के भेल दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि मायावती 23 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आठ चुनावी जनसभाएं लेंगी। वहीं समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को भोपाल में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो