scriptपीएम मोदी ने किया रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का शुभारंभ, कहा- यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं | pm modi Live from rani kamlapati railway station rkmp | Patrika News

पीएम मोदी ने किया रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का शुभारंभ, कहा- यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

locationभोपालPublished: Nov 15, 2021 04:36:37 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया…।

narendra-modi.jpg

पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।

भोपाल। जंबूरी मैदान पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर अनेक योजनाएं देश को समर्पित करने के बाद पीएम मोदी अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को देश को समर्पित कर रहे हैं। इस आयोजन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 5वीं बार राजधानी भोपाल में हैं।

patrika.com पर देखें राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी का लाइव भाषण…।

 

Live Updates

4.35 pm

अंत में रेलवे को पीएम मदी ने बधाई दी। पीएम मोदी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बने हेलीपेड से वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से वे दिल्ली चले जाएंगे।
4.30 pm

पीएम मोदी ने कहा कि आज सेमी हाइस्पीड ट्रेनें नेटवर्क का हिस्सा बनती जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की स्थिति में है।
4.26 pm

कनेक्टिविटी बढ़ा गई

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को एप्रोच रोड से जोड़ा गया है। इसमें आधुनिक पार्किंग बनाई गई है। मेट्रो मोड़ के साथ भी कनेक्टीविटी बढ़ाई जा रही है। दोनों तरफ बीआरटीएस लेन की सुविधा है। सबकुछ सरल हो, सहज हो। यह प्रयास किया जा रहा है। यह सामान्य हिन्दुस्तानी के लिए इज आफ लिविंग सुनिश्चित करने वाला है।
4.23pm

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान

आज का भारत बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है। आज का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रचर पर काम कर रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान इसी संकल्प की सिद्धि में देश की मदद करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सरकार की नीतियां हो, बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग हो, उन पर काम किया जाना हो। गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान सभी का मार्गदर्शन करेगा। जब हम मास्टर प्लान को आधार बनाकर चलेंगे तो देश के सभी संसाधनों का सही उपयोग होगा। इस प्लान के तहत सरकार अलग-अलग मंत्रालय को एक प्लेटफार्म पर ला रही है। अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी हर डिपार्टमेंट को समयपर मिले, इसके लिए भी व्यवस्थाएं बनाई गई है।
4.20 pm

कई खूबियों वाला रेलवे स्टेशन

मोदी ने कहा कि कुछ माह पहले गुजरात के गांधीनगर स्टेशन का नया अवतार देखा था। आज रानी कमापति स्टेशन के रूप में देश का आइएएसओ सर्टीफाइड, देश का पीपीपी आदर्श रेलवे स्टेशन देश को समर्पित किया गया है। जो सुविधाएं पहले एयरपोर्ट पर मिला करती थी वो आज रेलवे स्टेशन पर मिल रही है। आधुनिक टायलेट, बहतरीन खाना-पीना, होटल, गेमिंग जोन, हास्पिटल, मॉल, स्मार्ट पार्किंग ऐसी सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसमें भारतीय रेलवे का पहला सेंट्रल एयर कांकोर्स बनाया गया है। इस कांकोर्स में सैकड़ों यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। सारे प्लेटफार्म इस कांकोर्स से जुड़े हुए हैं। ऐसे ही इन्फ्रास्टक्चर की, सुविधाओं की देश के सामान्य टेक्सपेयर, मध्यम वर्ग को हमेशा उम्मीद रही है।
4.17 pm

6 सालों में रेलवे की छवि बदली

मोदी ने प्रदेश में कई रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की। भारत बदल रहा है। सपने कैसे सच हो सकते है। यह देखना हो तो आज इसका एक उत्तम उदाहरण भारतीय रेलवे भी बन रहा है। 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेलवे से पड़ता था, वो भारतीय रेलवे को ही कोसते ही, हमेशा कुछ न कुछ बोलते हुए नजर आता था। स्टेशन पर भीड़भाड़, गंदगी, ट्रेन के इंतजार में घंटों की टेंशन, स्टेशन पर बैठने, खाने-पीने की असुविधा, ट्रेन के भीतर भी गंदगी, सुरक्षा की भी चिंता, पहले लोग ट्रेन में चेन लेकर ताला लगाते थे। दुर्घटना का भी डर। रेलवे नाम आते ही यही छवि उभरकर आती थी। लेकिन, स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि लोगों ने मान लिया था कि ऐसे ही गुजारा चलने वाला है। मोदी ने कहा कि जब देश इमानदारी से संकल्पों की सिद्धि के लिए जुड़ता है तो सुधार आता ही आता है, परिवर्तन होता ही होता है। यह हम बीते सालों से निरंतर देख रहे हैं।
4.16 pm

आज भारतीय रेल का गौरव बढ़ा

अब पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास व गौरवशाली भविष्य के लिए संगम का दिन है। गिन्नौरगढ़ की रानी का नाम जुड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। गोंडवाना के गौरव से भारतीय रेल का भी गौरव बढ़ा है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। इसके लिए सभी जनता और जनजातीय समाज को बधाई।
4.12 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू…।

3.58 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीए मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। अपने संक्षिप्त भाषण में शिवराज ने पीएम मोदी की जमकर सराहना की।
3.57 pm

वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदीजी के आइडिए के बाद रेलवे का विकास हो रहा है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बारे में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जैसे भोपाल की पहचान तालों में ताल भोपाल ताल है, उसी प्रकार अब नई पहचान बन गई है। स्टेशनों में स्टेशन, भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन
3.56 pm

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का संबोधन शुरू। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है। मार्डन टेक्नालाजी से बना है। पीएम जोर देते थे कि 21 वी शताब्दी में नई तकनीक, नए विचारों से देश बदलेगा। इस स्टेशन के द्वारा गौंड रानी को विश्व में गौरवपूर्ण स्थान मिलेगा।
3.55 pm

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री का सम्मान किया।

3.55 pm

राज्यपाल मंगूभाई पटेल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर मौजूद हैं।

3.54 Pm
मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पहला आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जा रहा है। देश की यह ऐसी बिल्डिंग है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग का दर्जा दिया गया है।
3.45 Pm

मोदी ने किया नए रेलवे स्टेशन का अवलोकन। वे पूरे रेलवे स्टेशन में घूमकर देख रहे हैं।

3.44 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसका हाल ही में नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इस रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
12:35 pm राजाभोज एयरपोर्ट पर आगमन।
1.00 pm हेलीकाप्टर से जंबूरी मैदान।
1:05 pm जंबूरी मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
1: 12pm प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन।
1:20 pm प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे।
1:40 Pm बजे राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत वाहनों की चाबी सौंपेंगे। इस दौरान जनजाति वर्ग के चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र सौंपेंगे।
2.00 pm मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा।
2:15 pm बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा। इसके बाद आभार व्यक्त मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे।
3 pm पीएम मोदी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
3:10pm रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। लोकार्पण के बाद स्टेशन का अवलोकन करेंगे।
3:20pm केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।
3:30 pm मोदी का संबोधन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो