scriptpm modi Live: पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें विस्तृत रिपोर्ट | pm modi press conference live 17 may 2019 | Patrika News

pm modi Live: पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें विस्तृत रिपोर्ट

locationभोपालPublished: May 17, 2019 05:21:26 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेस दिल्ली में शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा और मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाई…। देखें live

modi

Prime Minister Modi’s meeting

भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के पांच साल में पहली बार प्रेस कांफ्रेस में आए। शुक्रवार को वे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मौजूद थे। अमित शाह ने सबसे पहले भाजपा और मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाई..।

 

live updates

5.23
-राफेल मामले में अमित शाह ने कहा कि – राहुल गांधी के पास यदि कोई जानकारी थी, तो उसे कोर्ट में देना चाहिए। यह कोरी राजनीतिक आरोप है। राफेल डील के भीतर कोई समझौता नहीं हुआ है और न एक पाई का भी भ्रष्टाचार और पक्षपात नहीं हुआ है।
5.18 pm

प्रज्ञा ठाकुर के मामले में कांग्रेस माफी मांगे

प्रज्ञा ठाकुर का केंडीनेचर भगवा टेरर के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। कांग्रेस ने जो कांप्रमाइज किया। कांग्रेस से सवाल पूछा कि समझौता एक्सप्रेस में जो पकड़े गए थे, एलईडी से भगवा टेरर काल्पनिक बातें हैं। जिन लोगों को छोड़ दिया पांच-पांच लाख मुआवजा दिया। वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार। दुनिया में हिन्दुओं को बदनाम किया है। पूरी हिन्दी संस्कृति को बदनाम किया है। कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए।
5.17 pm

भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच साल में जो किया है, यदि कांग्रेस ने किया होता तो हर गांव में बापू के विचार हर घर तक पहुंच जाते।

5.16 pm
जहां तक बहुत का सवाल है भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत रही है। जिन्हें एनडीए के साथ जुड़कर आना है तो दरवाजे खुले हैं।

5.15 pm

तीन नेताओं के बयान से मचे बवाल के बाद अमित शाह ने कहा किभाजपा को खेद है। अनुशासन समिति ने नोटिस दिया है। तीनों नेताओं के बयान है, पार्टी इससे अलग हैं हम इस तरह की बातें निजी मानते हैं। बल्कि इन्हें नोटिस लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
5.10 pm

-अमित शाह ने कहा कि डेढ़ साल में भाजपा के 80 कार्यकर्ता मारे गए हैं। हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश, गुजरात, आसाम, त्रिपुरा, केरल में सभी जगह लड़ रहे हैं। हमारे कारण हिंसा होती अन्य प्रदेशों में भी होती।
-अमित शाह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए हमारे पास 300 से ज्यादा सीटें प्राप्त करेंगे। सरकार एनडीए की ही बन रही है। हमारे साथ और भी लोग जुड़ना चाहे तो जुड़ सकते हैं।
5.05 pm
-मेरी पहली सभा मेरठ में हुई और आखिरी सभा मध्यप्रदेश के खरगौन में हुई। दोनों का 1857 से संबंध है। मध्यप्रदेश का भीमा नायक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सभी चीजें आग्रनाइज्ड रहती है।
-मेरा एक भी कार्यक्रम निरस्त नहीं हुआ है। मौसम ने भी तकलीफ नहीं दी। कभी हेलिकाप्टर खराब हो जाता था, लेकिन सभी कार्यक्रम पूरे हुए। अनुशासन को जितना फालो कर सकते हैं किया है।
5.00 pm

पूर्ण बहुमत वाली सरकार फिर बन रही है यह पहली बार हो रहा है। जनता के बीच में निर्णय करने का अवसर आया है। यह 2014 में हुआ और 2019 में दोबारा हो रहा है।
-मोदी ने कहा कि जब मैं चुनाव में निकला और मध्यप्रदेश में हुई आखिरी सभा तक मैंने यही कहा कि मैं आपके पास धन्यवाद करने आया हूं। आपने पांच साल जो मुझे आशीर्वाद दिया। कई उतारचढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए यह चुनाव धन्यवाद अभियान था। जहां भी पहुंच सकूं मैं गया। पत्रकारों के बीच में धन्यवाद करने आया हूं।
-जिन यात्रा को शुरू किया, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें आशीर्वाद दे रही है। 16 मई 2014 को रिजल्ट आया था। और 17 मई को बहुत बड़ी घटना हुई थी। आज 17 मई को देश में सट्टा खोरों को मोदी की उपस्थित का असर देखने को मिला था।
-पहले ही इमानदारी की शुरुआत हो गई थी। सट्टाखोरी के दिमाग को जनता ने बड़ा झटका लगा था।
-सरकार बनाना देश की जनता ने तय कर लिया है। हमने भी देश को आगे ले जाने के लिए हमारे संकल्प पत्र में बहुत सारी बातें कहीं है। जितना हो सके उतनी जल्दी नई सरकार अपना कार्यकाल शुरू करेगी। एक के बाद एक निर्णय करते हुए आगे बढ़ेंगे।
-हमारी सरकार की विशेषता रही है कि लाभार्थी के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है।

4.56 pm
मोदी का संबोधन शुरू। मोदी ने सबसे पहले मध्यप्रदेश से देरी से लौटने पर पत्रकारों से माफी मांगी। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र सबसे महान पर्व है। विश्व को हमें प्रभावित करना चाहिए।

 

4.51 pm

हमने देशभर में कॉल सेंटर बनाए। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के कारण ढेर सारे वालेंटियर हमें मिले। भाजपा फिर से चुनकर आए, इसलिए काम करने वाले करोड़ों लोगों को इस चुनाव में देखा। मैं भी चौकीदार अभियान में सभी वर्ग के लोगों ने इस अभियान में भागीदारी की। इस बार मैं भी चौकीदार, आएगा तो मोदी ही, मोदी है तो मुमकि है। यह नारे जनता ने ही दी है। अब जनता ने बार-बार मोदी सरकार का नारा दिया गया।

पत्रिका टीवी पर भी देखें live updates

4.45 pm
अमित शाह ने कहा कि करीब तीन हजार फुलटाइमर वालेंटियरों ने सभी विधानसभा में काम किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कई कार्यकर्ताओं से बात की। प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, युवा सम्मेलन, संगठन संवाद, मेरा परिवार भाजपा परिवार, देशभर में 3800 विधानसभा में रैलियां निकाली गई। जैसे आयोजन हुए। मैं भी चौकीदार हूं अभियान भी जनता के बीच में से निकलकर आया था।

4.42 pm

हमारे अर्थतंत्र को 11 वे नंबर से 6वें नंबर पर लाने का काम हुआ। यही कारण है कि देश की जनता एक बार फिर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हुई है।

4.40 pm
अमित शाह ने कहा कि दुनिया में देश का मान बढ़ा है। शाह ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। दलित, आदिवासी, महिलाओं के लिए ढेर सारे प्रोजेक्ट लेकर नरेंद्र मोदी सरकार आई। अर्थ तंत्र को सबसे गतिशील तंत्र पांचों साल बनाए रखा। यह पहला चुनाव ऐसा था कि पहली बार विपक्ष की तरफ से महंगाई और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं रहा।

4.37 pm

अमित शाह संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं।
4.33 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

 

मध्यप्रदेश समेत देशभर में हो रहे आम चुनाव के प्रचार का शोर शुक्रवार को शाम 6 बजे खत्म हो रहा है। इसके बाद रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसमें मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के खरगौन से सभा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली प्रेस कांफ्रेस हो रही है। मोदी के साथ इसमें अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो