scriptपुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस | Police arrested gangsters | Patrika News
भोपाल

पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया

भोपालJun 11, 2019 / 11:23 am

Amit Mishra

news

पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

भोपाल. स्टेशन बजरिया इलाके में बीती रात पुरानी रंजिश में युवक को बदमाश ने गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी इतने में भी नहीं माने तो ई- रिक्शा में लटककर जान बचाई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाला।


शोएब उर्फ अन्ना का है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक हाजी मुस्तफा की चाल स्टेशन बजरिया निवासी शोएब उर्फ अन्ना का आपराधिक इतिहास है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे घर पर दोस्त उस्मान, फजीकाला आए। वह ईद मिलने के लिए छोला में फिरोज मियां के घर चलने को कहने लगे। शोएब अपनी मोटर सायकिल से चल दिया, जबकि उस्मान और फजीकाला भी अपनी एक्टिवा से रवाना हुए।

 

आरोपियों ने 8-10 फायर किए
खजांची बाग पुलिया से द्वारिका नगर की तरफ बढ़ते इसी बीच पीछे-पीछे चल रहा फजीकाला ने शोएब पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी। शोएब का कहना है कि आरोपियों ने 8-10 फायर किए। गोली लगने से बाइक से गिर गया और द्वारिका नगर की तरफ भागा।

इस दौरान फजी फायर करता रहा। तभी एक ई रिक्शा रेलवे स्टेशन की तरफ से आया, जिसमें वह लटक गया। इसी बीच उमराव दुल्हा का तौफीक शूटर एक कार से आते दिखा। थोडी देर बाद सलमान, शकील, इरफान भी आ गए। यह लोग भी पीछा करते रहे। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में तौफीक शूटर, उस्मान, फजीकाला, सलमान, इरफान, शकीब को आरोपी बनाया है।
दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को घेरकर पीटा
सूखी सेवनिया में जुए की फड़ पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम की बदमाश व परिजनों ने घेरकर पिटाई कर दी। बदमाश पहले भी बजरिया पुलिस पर हमला कर फरार हो चुका है। थाना प्रभारी ने दूसरे थाने में दबिश की सूचना आला अधिकारियों को देना मुनासिब भी नहीं समझा। घटना से नाराज डीआईजी इरशाद वली ने निर्देश जारी कर दिए कि दूसरे थाने में दबिश देने के पहले आला अधिकारियों को सूचना देना जरूरी होगा।

बदमाशों व परिजनों ने उन पर हमला कर दिया
पुलिस के मुताबिक सोहेल उर्फ पंचर कपड़ा मील की चॉल स्टेशन बजरिया में रहता है। वह निगरानी बदमाश है। उसका चचेरा भाई शोएब उर्फ अन्ना भी अपराधी है। 6 जनवरी को पुलिस पर हमले के मामले में रविवार को बजरिया पुलिस को पता चला कि सोहेल सूखी सेवनिया इलाके में मौजूद है। इस आधार पर शाम साढ़े चार बजे एसआई साबिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गई, तो बदमाशों व परिजनों ने उन पर हमला कर दिया।

गर्मी की वजह से मौत

भीषण गर्मी ने राजधानी में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की जान ले ली। घटना बिलखिरिया इलाके की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गर्मी की वजह से मौत हुई होगी। बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक थाने से करीब तीन सौ मीटर दूर इरशाद फार्म हाउस के सामने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उसकी उम्र 50 से 55 के आसपास लग रही है।


शव सड़क से पंद्रह मीटर अंदर झाडियों में पड़ा था। नीचे कंबल भी बिछा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि आसपास पेड़ होने के कारण आराम करने के लिए लेट गया होगा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को हमीदिया पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Home / Bhopal / पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो