script

त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने की नाकाबंदी, विशेष चेकिंग अभियान में उतारे 5 हजार पुलिस जवान

locationभोपालPublished: Oct 22, 2019 07:46:09 am

चेकिंग में समस्त थानों का बल, क्राइम ब्रांच, एसएएफ, सभी ऑफिसों का बल, रक्षित केंद्र एवं कंट्रोल रूम का बल समेत कुल 5,513 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

Police alert in Ujjain before Ram Janmabhoomi hearing, know why

अयोध्या में राम जन्म स्थान को लेकर कोर्ट की सुनवाई के बाद धार्मिक महत्व के शहर सहित धर्मस्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा के बरतने संबंधी निर्देश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे

भोपाल/ शांति व सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीजी भोपाल आदर्श कटियार, डीआईजी इरशाद वली के निर्देश पर शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।चेकिंग में समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी व बल एवं वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल 5513 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी-बेरिकेटिंग कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को आठ भागों में बांटा गया है।
इस तरह होगी चेकिंग व्यवस्था

1. भोपाल शहर की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था- शहर के अन्य जिलों की सीमा से लगे खजूरी, मिसरोद, रातीबड़, परवलिया, सूखी, बिलखिरिया, कोलार, बैरसिया के आठों थानों में आउटर सुरक्षा व्यवस्था चैकिंग की जा रही है, जिसमें 414 अधिकारी/कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
2. मध्य की सुरक्षा व्यवस्था- शहर के मध्य में मुख्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 प्वाईंट जैसे चंचल चौराहा, आशाराम तिराहा, ईंटखेडी बायपास, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा, चोपडा बायपास चौराहा, अयोध्या नगर चौराहा, कोकता बायपास चौराहा, कटारा बायपास, बागसेवनिया चौराहा ,गुलमोहर चौराहा, कोलार नदी, चूनाभटटी चौराहा (नहर) भदभदा चौराहा, कलियासोत चौराहा, डिपो चौराहा, लाल घाटी चौराहा पर चैंकिग होगी। यहां 689 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
3. आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था- आंतरिक सुरक्षा के लिए निम्न स्थायी 124 प्वाईंट पर व्यवस्था लगाई गई है। इस प्रकार शहर की आंतरिक पिकेट्स व्यवस्था में कुल लगा बल 2604 है।

ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
1. भोपाल शहर की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था- शहर के अन्य जिलों की सीमा से लगे खजूरी, मिसरोद, रातीबड़, परवलिया, सूखी, बिलखिरिया, कोलार, बैरसिया के आठों थानों में आउटर सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग की जा रही है, जिसमें 414 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
2. मध्य की सुरक्षा व्यवस्था- शहर के मध्य में मुख्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 पॉइंट जैसे चंचल चौराहा, आशाराम तिराहा, ईंटखेडी बायपास, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा, चोपडा बायपास चौराहा, अयोध्या नगर चौराहा, कोकता बायपास चौराहा, कटारा बायपास, बागसेवनिया चौराहा, गुलमोहर चौराहा, कोलार नदी, चूनाभटटी चौराहा (नहर) भदभदा चौराहा, कलियासोत चौराहा, डिपो चौराहा, लाल घाटी चौराहा पर चैंकिग होगी। यहां 689 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
3. आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था- आंतरिक सुरक्षा के लिए निम्न स्थायी 124 पॉइंट पर व्यवस्था लगाई गई है। इस प्रकार शहर की आंतरिक पिकेट्स व्यवस्था में कुल लगा बल 2604 है।

4. मुख्य पिकेट्स व्यवस्था- शहर के मुख्य पिकेटस व्यवस्था महत्वपूर्ण व संवेदनशील 13 स्थानों पर (पीरगेट, इतवारा, बुधवारा, भोपाल ,टाकीज,नादरा बस स्टेंड,डीआईजी बंगला चौराहा, पालिटेक्निक चौराह, लिली टाकीज, जिंसी, प्रभात पेट्रोल पंप, बोर्ड आफिस ,रोशनपुरा,काजी कैंप) लगाई गई है। यहीां 523 जवान तैना रहेंगे।

शहर के मुख्य 93 स्थानों पर सतत् पेट्रोलिंग की जायेगी

5. आंतरिक पेट्रोलिंग व्यवस्था- भोपाल शहर की आंतरिक पेट्रोलिंग व्यवस्था हेतु शहर के मुख्य 93 स्थानों पर सतत् पेट्रोलिंग की जायेगी। उक्त व्यवस्था में कुल 810 अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की जा रही है।

6 रेल्वे स्टेशन व बस स्टेंड व्यवस्था- भोपाल शहर के कुल 4 रेल्वे स्टेशन (भोपाल रेल्वे स्टेशन, हबीबगंज रेल्वे स्टेशन, मिसरोद रेल्वे, स्टेशन, बैरागढ रेल्वे स्टेशन) व 3 बस स्टेंड है। इसमें कुल 165 पुलिसकर्मियों द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

7. गिरफ्तारी पार्टी व्यवस्था- शहर में कानून व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुये समस्त प्वाईंट पर विवाद की स्थिति को देखते हुये 4 गिरफ्तारी पार्टियां बनाई गई। जिनके नोडल पॉइंट नया शहर में नोडल पॉइंट बोर्ड आफिस, रोशनपुरा तथा पुराना शहर में नोडल प्वाइंट पीरगेट, नादरा बस स्टेंड है। प्रत्येक गिरफ्तारी पार्टी के निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी रहेगें। इस प्रकार चारों गिरफ्तारी पार्टी व्यवस्था में कुल लगा बल 200 है।

8 नगर नियंत्रण कक्ष व रिजर्व व्यवस्था – शहर की कानून व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम से बल को सुचारू रूप से वितरित करने के लिए प्रभारी डीएसपी लाईन व आरआई मौजूद रहेंगे। इसके लिए संख्या 70 जवान रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो