scriptपुलिस सुराग लगाने में नाकाम, रहवासियोंं, व्यापारियों में भय | Police fail to clue clues, fears in businessmen, traders | Patrika News

पुलिस सुराग लगाने में नाकाम, रहवासियोंं, व्यापारियों में भय

locationभोपालPublished: Jan 13, 2019 07:52:24 pm

Submitted by:

Rohit verma

बैरागढ़ पुलिस के सुस्त रवैये से उपनगर क्षेत्र में बढ़ रहीं वारदातें

dovelepment news

पुलिस सुराग लगाने में नाकाम, रहवासियोंं, व्यापारियों में भय

भोपाल/संत हिरदाराम नगर . बैरागढ़ थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, मगर पुलिस अब तक अधिकांश वारदातों का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। चोर गिरोह ने अब रात के अन्धेरे में व्यापारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रहीं वारदातों से संत हिरदाराम नगर की आम जनता में भय व्याप्त है। दरअसल, बैरागढ़ क्षेत्र में आये दिन वारदातें हो रही हंै।

अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है। अब वह चोरी की घटनाओं को रात के साथ-साथ दिन में भी अंजाम दिया जा रहा है। अपराधों के बढ़ते ग्राफ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया हो। संवेदनशील इलाकों और पॉश कॉलोनियों में गश्त नहीं बढ़ाई गई है जिससे अपराध होने का डर बना रहता है। विगत दिनों ही व्यापारी को रोककर उसका बैग झपट कर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे।

 

इसके अलावा बैरागढ़ में कई ऐसी चोरियों हुई जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। बैरागढ़ थान के अलावा संभाग के अन्य थाना क्षेत्रों में हालात खराब है। नशीले पदार्थो की बिक्री के अलावा अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा चरम पर है। बैरागढ़ संभाग में हुये तीन अंधे कत्ल का तीन बरस में भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है वहीं हाल ही में खजूरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चोरी का मामला सामने आया है चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस सुस्त है।
संत नगर में हुई वारदातों पर एक नजर
16 दिसम्बर को सीटीओ मथाई नगर निवासी 45 वर्षीय उषा बैरागी पत्नि गोविंद बैरागी सब्जी खरीदकर घर जा रही थी कि चार बजे सैनिक कॉलोनी रोड के पीछे एक युवक ने पीछे से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने जब मुडकर देखा तो एक युवक बाइक स्टार्ट किए हुए था और दूसरा उसके पीछे बैठा था।

पीछे वाले ने मंगलसूत्र झपटा और दोनों वहां से भाग निकले। 29 सितम्बर को वनट्री हिल्स क्षेत्र में लक्ष्मण आसवानी के सूने आवास से दिन दहाड़े आठ लाख के आभूषण एवं नकदी की चोरी हुई थी। यह वारदात तब हुई जब लक्ष्मणदास अपनी माता को दिखाने डॉक्टर के पास गए थे।

वनट्री हिल्स में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। जिसके बाद हमने एसडीओपी को ज्ञापन देकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए अवगत कराया। लेकिन अब तक अपराधी का सुराग पुलिस को नहीं लगा।
अशोक मारण, पार्षद कांग्रेस

जल्द से जल्द अपराधिक घटनाएं करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ताकि लोगों में भय का वातावरण न बने। संत नगर में लगातार घटनाएं बढ़ रही है।
नानक चंदवानी, स्थानीय, व्यापारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो