scriptचुनावी पिच पर सियासी शॉट: पूर्व सीएम कमलनाथ के तंज पर भाजपा ने खोला मोर्चा | Political shot on the electoral pitch: BJP opened its front on kamalna | Patrika News

चुनावी पिच पर सियासी शॉट: पूर्व सीएम कमलनाथ के तंज पर भाजपा ने खोला मोर्चा

locationभोपालPublished: Oct 19, 2020 08:04:24 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

कमलनाथ ने कहा- ‘क्या आइटम है’, शिवराज बोले- मैं करूंगा प्रायश्चित

new.png

भोपाल. उपचुनाव के समर में रविवार को आइटम शब्द पर सियासी बवाल मच गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने डबरा की सभा में किसी का नाम लिए बिना कहा कि ‘ये आइटम क्या है। आप तो उसे मुझसे ज्यादा अच्छी तरह से पहचानते हैं। आपको मुझे पहले से ही सावधान कर देना चाहिए था कि ये क्या आइटम है। भाजपा ने इसे मंत्री इमरती देवी को संबोधित टिप्पणी करार देते हुए मोर्चा खोल दिया। भाजपा का आरोप है कि यह तंज इमरती देवी के लिए था। हालांकि देर शाम कमलनाथ की ओर से खंडन जारी हुआ। कहा गया कि संबोधन में किसी भी महिला का नाम नहीं लिया गया।

सीएम शिवराज आज दो घंटे रखेंगे मौन व्रत

सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया कि पूर्व सीएम ने अपमान किया है, लेकिन अब वर्तमान सीएम प्रायश्चित करेगा। सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक वे दो घंटे मौन रखेंगे। शिवराज ने कहा, नवरात्रि के दूसरे दिन नारी का अपमान किया। यह ग्वालियर की बेटी का अपमान है। कमलनाथ सेठ इमरती देवी मजदूरी कर-करके विधायक-मंत्री बनीं। मां-बेटी को इज्जत की नजरों से देखा जाता है। ये वो भारत है, जहां द्रोपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था। पूरे एक वंश का विनाश हो गया था। उधर, प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग से कमलनाथ के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने और एफआइआर की मांग की है।

नाथ बोले- आप और मैं, हम सभी आइटम हैं
कमलनाथ ने शिवराज को संबोधित करते हुए कहा, आप इतने हताश हो गए कि शब्दों के अर्थ बदलकर चुनाव जीतना चाहते हैं। कमलनाथ ने कहा, हां मैंने आइटम कहा है, क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है। मैं भी आइटम हूं, आप भी आइटम हैं और इस अर्थ में हम सभी आइटम हैं। जनता जब खून के घूंट पी रही है तो उसके आंसू पोंछने की बजाय आपकी पार्टी मेरे कोक पीने को मुद्दा बना रही है। शिवराज, यह बताएं कि यदि कमलनाथ कोक पीना बंद कर दे तो क्या प्रदेश में माफिया राज रुक जाएगा। बलात्कार रुक जाएंगे। उन्होंने कहा, सहानुभूति और दया बटोरने की कोशिश वही लोग करते हैं, जिन्होंने जनता को धोखा दिया हो। प्रदेश जानता है कि आज नबालिग बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं और आप स्त्री की अस्मिता की बात कर रहे हैं।

https://youtu.be/nGCPW2HhDAQ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो