scriptमैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी सियासी समर | Political summer on social media with Maidan | Patrika News

मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी सियासी समर

locationभोपालPublished: Sep 23, 2020 12:48:57 am

Submitted by:

anil chaudhary

– कोरोना काल में जरा हटकर होंगे उपचुनाव

भोपाल. कोरोनाकाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव कुछ हटकर होंगे। यह जंग मैदानी सभाओं से लेकर सोशल मीडिया तक पर लड़ी जा रही है। इसकी तैयारी दोनों प्रमुख सियासी दल भाजपा और कांग्रेस ने कर ली है। कांग्रेस तरह-तरह के वीडियो बनाकर भाजपा को घेरने में जुटी है, तो भाजपा भी जवाबी हमला बोल रही है। जनसभाएं ज्यादा नहीं होंगी, जो होंगी उनमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। ऐसे में सियासी दल सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच रहे हैं।
– ऐसे हो रहा काम
भाजपा: भाजपा आइटी सेल ने बूथस्तर तक वाट्सऐप ग्रुप बनाए हैं। तैयारी ऐसी है कि चंद मिनटों में लोगों तक जानकारी पहुंच जाए। वर्चुअल रैली को बूथस्तर पर पहंं़चाने के लिए ये ग्रुप काम आएंगे। विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेशस्तर के संदेश दो घंटे में बूथस्तर पर पहुंचाने की तैयारी है।
– कांग्रेस : कांग्रेस आइटी सेल ने उपचुनाव क्षेत्र के लिए आइटी सेल प्रभारी नियुक्त किए हैं। बूथस्तर पर मतदाताओं को वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा है। भाजपा सरकार की विफलता और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। पार्टी रोजाना नए-नए वीडियो जारी कर रही है। टीम में लगातार नए लोगों को भी जोड़ा जा रहा है।

 

– वर्चुअल जुड़ाव के दावे
भाजपा : पार्टी का दावा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में डबरा में आयोजित सभा में ६० लाख से अधिक लोग ऑनलाइन जुड़े। इसमें शिवराज के फेसबुक पेज पर ही १५ लाख लोग जुड़े। ट्वीटर पर संख्या अलग रही। इसी तरह की स्थिति मलहरा में रैली और सभा में भी लोग वर्चुअली शामिल हुए।
कांग्रेस : पार्टी का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सांवेर की सभा से २५ लाख से अधिक लोग वर्चुअल जुड़े। इसमें कांग्रेस के ऑफिशियल पेज के साथ कमलनाथ के सोशल अकाउंट के माध्यम से इसको रिलीज किया गया। बूथस्तर पर पदाधिकारियों बनाए ग्रुप के माध्यम से लोगों को वर्चुअली सभा में जोड़ा।

* सोशल मीडिया पर किसकी कितनी ताकत (फॉलोअर्स)
– मध्यप्रदेश भाजपा
ट्वीटर – ६,१२,८७४
फेसबुक – ९,५३,००९
इंस्टाग्राम – ३५,३३,७२१

– मध्यप्रदेश कांग्रेस
ट्वीटर – ७,२७,१४४
फेसबुक – ४,१०,४१९
इंस्टाग्राम – ३०,३४६

– भाजपा नेताओं के फॉलोअर
नेता – ट्वीटर- फेसबुक – इंटाग्राम
शिवराज सिंह चौहान – ६८,४१,५७४ – ४६,६४,१७२ – १३,१७,७४६
ज्योतिरादित्य सिंधिया- ३५,३१,४८२ – ५,२४,७९२ – १,३६,३६७

– कांग्रेस नेताओं के फॉलोअर
नेता – ट्वीटर- फेसबुक – इंटाग्राम
कमलनाथ – ९,७४,७४३ – ४,०९,७२३ – १,९४,९९८
दिग्विजय सिंह – १०,१०,३१६ – १२,४३,९१८ – ४१,९४४


सभी उपचुनाव क्षेत्रों पर बूथस्तर तक नेटवर्क तैयार किया है। इसके माध्यम से लोगों को संदेश और सूचनाएं भेजी जाएंगी। भ्रामक प्रचार का जवाब भी इसी माध्यम से दिया जाएगा।
– शिवराज सिंह डाबी, प्रदेश प्रमुख, भाजपा आइटी सेल

उपचुनाव मैदान के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लड़ा जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को वाट्सऐप गु्रप से जोड़ा है। पार्टी के सोशल मीडिया यूजर्स को सक्रिय किया है।
– विभा बिंदु, उपचुनाव प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो