scriptभाजपा विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस ने भी दिया ये जवाब | politics- bjp mla narottam mishra controversial statement 28 feb | Patrika News

भाजपा विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस ने भी दिया ये जवाब

locationभोपालPublished: Feb 28, 2020 06:44:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्र का विवादित बयान, मंत्री गोविंद सिंह ने दिया ये जवाब…।

narottam1.jpg


भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं दतिया से भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्र का विवादित बयान आया है। उन्होंने राज्य सरकार पर लगाते हुए कहा है कि पिछले कुछ माह में सरकार सिर्फ और सिर्फ शराब की दुकानें खोलने में लगी है। यहां तक कि पूरी सरकार शराब और शबाब पर केंद्रित हो गई है।

 

भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को राज्य सरकार की शराब नीति और मध्यप्रदेश में रहे आईफा अवार्ड को लेकर अपना बयान दिया। मिश्रा ने कहा कि सरकार सलमान और जैकलीन के आसपास घूमती नजर आ रही है। मिश्रा यहां भी नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मानो जैकलीन सरकार का जेक हो।

मिश्र ने कहा कि यह सरकार किसानों के लिए नहीं सोच रही है। महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं। सरकार सुन ही नहीं रही है, सिर्फ शराब और शबाब में डूबी है। यह ऊहापोह की सरकार हर मोर्चे पर असफल है। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि थाने नीलाम हो रहे हैंष प्रदेश के थानेदार रिन्यूवल और रिचार्ज में ध्यान दे रहे हैं। इसलिए अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान पर बोले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को चुनाव के समय ही मुसलमानों की फिक्र होती है।

 

गोविंद सिंह ने दिया नरोत्तम मिश्र को जवाब
इधर, भारतीय जनता पार्टी के दतिया विधायक एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि जो वो करते आए हैं, 15 साल बीजेपी शराब और शबाब में मस्त रही है, उसकी यादें उन्हें आ रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विकास, प्रदेश की जनता और फिल्म उद्योग लगाने के लिए चिंतित है। कांग्रेस पार्टी के सीएम, विधायक इतने कमजोर नहीं है कि बीजेपी के घेराव में आ जाएं। गोविंद सिंह ने विपक्ष को खुली चुनौती दी कि जितनी भी ताकत लगा लें और जो चाहे विधानसभा में चर्चा करा लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो