दिग्विजय सिंह ने सोमवार को मीडिया चर्चा करते हुए कांग्रेस द्वारा 14 नवंबर से शुरू हो रहे जनजागरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, ये अभियान केन्द्र सरकार को महंगाई पर घेरने के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान पीसीसी में कांग्रेस के जन जागरण अभियान की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। वीडियो में कांग्रेस के 70 साल की उपलब्धियां और सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने के बारे में बताया गया।
पढ़े ये खास खबर- अंतिम हिंदू रानी कमलापति के नाम हुआ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन
भाजपा का आदिवासी प्रेम
दिग्विजय सिंह ने आदिवासियों को लेकर पूछे सवाल पर बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि, इनका आदिवासी प्रेम ये है कि, 13 करोड़ रुपए जिन्हें आदिवासी क्षेत्रों में खर्च किया जाना था, उसे पीएम मोदी की रैली में खर्च किया जा रहा है। ये इनका आदिवासी प्रेम है। मैं निरंतर आदिवासियों पर शोषण की जानकारियां लगातार अपने सोशल मीडिया पर डाल रहा हूं। उन्होंने कहा कि इनके प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते है कि दिग्विजय सिंह का इलाज करना है। ऐसे मैंने बहुत देखे हैं। मैं कहता हूं कि, मैंने स्वयं ही आदिवासियों से चर्चा की है। कहीं कोई कानून का पालन नहीं हो रहा। इस मामू गैंग को उजागर करने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में मजबूती से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
केंद्र और राज्य के फैसलों से बड़ी महंगाई- दिग्विजय
इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि, देश में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो फैसले लिए गए हैं, उससे देश और राज्य में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, जबकि अर्थव्यवस्था गिरी है। जनता के साथ जन जागरण के पहले चरण में हर राज्य से 5 लोगों को जोड़ेंगे जन जागरण के बारे में बताया जाएगा। 14 तारीख तक ट्रेनिंग दी जाएगी। हर संसदीय क्षेत्र से 10 ट्रेनर तैयार होंगे।
पढ़े ये खास खबर- सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू को बदनाम करने वाली वायरल तस्वीरों का असली सच
कांग्रेस लोगों के सामने लाएगी ये हकीकत
दिग्विजय ने कहा कि, 14 नवंबर से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पंपलेट बांटते हुए लोगों से बढ़ती महंगाई के बारे में बताएंगे। बेरोजगारी, किसान समस्या, मज़दूरों की परेशानी इस अभियान की मुख्य बिंदू रहेंगी। इसके लिए कांग्रेस टोल फ्री नंबर जारी कर रही है। कॉल करने पर लिंक दिया जाएगा, जिससे कांग्रेस से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। दिग्विजयने कहा, 2014 के बाद से अर्थव्यवस्था देश की ठप हुई है। नोटबंदी के बावजूद भी नकली नोटों को बाज़ार में आने से नहीं रोका जा सका।
अभियान के प्रभारी बनाए गए विधायक पीसी शर्मा
दिग्विजय सिंह ने बताया कि, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इस अभियान प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें पहले चरण में हर राज्य से 5 लोगों को तैयार करके उन्हें हर संसदीय क्षेत्र के 10 लोगों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनका काम होगा कि, वो 10 हर विधानसभा में 10 लोगों को ट्रेन करेंगे और वो 10 हर इलाके में 20-20 लोगों को ट्रेन करेंगे। जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश के सभी नेता पदयात्रा करेंगे और उन्ही इलाकों में ये रुकेंगे भी।
स्टेशन पर पहुंचते ही अपने आप खुलेंगे ट्रेन के दरवाजे - देखें Video