दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भगवान श्रीराम- श्री कृष्ण को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण हमारे आदर्श हैं, उन्हें पढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सवाल ये है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ाया जाना चाहिए, क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए, क्या मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए।उमा शंकर गुप्ता ने किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको पढ़ना चाहिए, यह अच्छी बात है। लेकिन आप अभी तक उनको ही पढ़ते रहे हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि अगर वो मदरसा में जाकर कहें कि राम और कृष्ण का पाठ पढ़ाइए तो लगेगा कि आप हिंदू हैं।बीजेपी विधायक ने भी बोला हमला
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। विधायक सबनानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मदरसा में राम का पाठ पढ़ाने की बात कहें तो वे हिंदू हैं। दिग्विजय सिंह नए सिरे से विषय को छेड़ रहे हैं। कभी दिग्विजय सिंह मदरसा जाएं और वहां कहें कि राम जी का पाठ पढ़ाइए, कृष्ण जी का पाठ पढ़ाइए, तो लगेगा कि वह भी हिंदू हैं। इस देश की पहचान भगवान राम, भगवान कृष्ण से है।यहां जानें क्या है सीएम की घोषणा
दरअसल एमपी सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 21 जून को International Yoga Day 2024 के दिन घोषणा की कि स्टूडेंट्स को भगवान राम और कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाएगा ताकि, वे उनसे प्रेरित हो सकें। राज्य में राम वन गमन पथ और कृष्ण गमन पथ बन रहा है। ऐसे में भगवान राम और कृष्ण का मध्य प्रदेश से क्या रिश्ता है इस बारे में भी पढ़ाया जाएगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी साधा था निशाना
कांग्रेस मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम की घोषणा पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ‘राम और कृष्ण को पढ़ाना अच्छी बात है लेकिन पेपर लीक करना पाप है पाप से तो बचें।’