scriptकरीब 80 परिजनों के टिकट के लिए देश के 9 बड़े राज्यों में नेताओं की मशक्कत | Politics of dynasty in Loksabha politics 2019 | Patrika News

करीब 80 परिजनों के टिकट के लिए देश के 9 बड़े राज्यों में नेताओं की मशक्कत

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 11:57:38 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

पत्रिका पड़ताल – देश के 9 बड़े राज्यों में करीब 80 परिजनों के टिकट के लिए नेताओं की मशक्कत, वंशबेल से राजनीतिक बगिया सजाने की तैयारी

Loksabha politics 2019

Loksabha politics 2019

भोपाल. देश में विभिन्न राज्यों से केन्द्र तक सियासत के सूरमाओं ने पहले जहां स्वयं वर्षों तक सत्ता सुख लिया, अब वही दिग्गज लोकसभा के रास्ते सियासत में वंशबेल की फुलवारी सजाने को तैयार हैं। अपने पुत्र, पुत्री और अन्य रिश्तेदारों को लोकसभा पहुंचाने के लिए नेताजी टिकट की लॉबिंग में लग गए हैं। पत्रिका पड़ताल में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक समेत नौ बड़े राज्यों में करीब 80 ऐसे संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जो किसी बड़े नेता के रिश्तेदार हैं।

15वीं लोस: 2009
30 वर्ष से कम आयु के सभी सांसद वंशवादी
40 वर्ष से कम आयु के 67त्न सांसद वंशवादी
150 सांसद वंशवादी कुल 543 में से

कितने परिजन दौड़ में
राज्य भाजपा कांग्रेस अन्य
मध्यप्रदेश 13 07 –
छत्तीसगढ़ – 03 –
राजस्थान 3 12 –
कर्नाटक 1 – 3
हरियाणा* 8 – –
उत्तरप्रदेश 1 1 1
बिहार 3 1 3
ओडिशा* 2 4 7
तमिलनाडु – 1 4


मध्यप्रदेश की 29 में से 13 सीटों पर भाजपा जबकि सात पर कांग्रेस नेताओं के परिजन भी
चुनावी समर में उतरने को तैयार दिख रहे हैं। सबसे प्रमुख नामों में नकुल नाथ और साधना सिंह शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में……

कांग्रेस में सांसद से मुख्यमंत्री बने कमलनाथ अब पुत्र नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में लाने के इच्छुक हैं। वे पहली बार राजनीति में उतर रहे हैं और छिंदवाड़ा से पिता की परंपरागत सीट संभालने को तैयार हैं। कांग्रेस में ही पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी का नाम रीवा से लगभग तय है।

इसी तरह भाजपा में तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री पद संभाल चुके शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि शिवराज ने यह निर्णय पार्टी पर छोड़ दिया है। विधानसभा में भाजपा से नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव अपने पुत्र अभिषेक भार्गव सागर या दमोह से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन बालाघाट से अपना दावा कर रही हैं।

Loksabha <a  href=
Politics 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/18/news_loksabha_4298327-m.jpg”>

61 में से 25 महिला सांसद वंशवादी हैं वर्तमान लोकसभा में

16वीं लोस: 2014

30 वर्ष से कम आयु के 75त्न सांसद वंशवादी
30-40 वर्ष की आयु के सांसदों में 50त्न वंशवादी

अन्य राज्यों में भी रस्साकसी जारी

राजस्थान में सीएम गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के परिजन समेत नेताओं के 15 रिश्तेदार दौड़ में
छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत कर रहे परिजनों की सिफारिश
कर्नाटक में पूर्व पीएम देवेगौड़ा दो पौत्रों के लिए बना रहे माहौल
यूपी में मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा के लिए वकालत
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येड्डियूरप्पा के पुत्र फिर मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो