scriptमहिला अफसर के साथ की अश्लील हरकतें, फिर दी पति को जान से मारने की धमकी | Porn act After threat with women officer | Patrika News

महिला अफसर के साथ की अश्लील हरकतें, फिर दी पति को जान से मारने की धमकी

locationभोपालPublished: May 06, 2019 12:30:25 pm

ठेका श्रमिक कॉल रिसीव करने बना रहा था दबाव…

Aslil harakat

महिला अफसर के साथ की अश्लील हरकतें, फिर दी पति को जान से मारने की धमकी

भोपाल। महिला अफसर का रास्ता रोककर ठेका श्रमिक ने अश्लील हरकतें की। वह दोस्ती करने के नाम पर कई दिनों से परेशान कर रहा था। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने फोन रिसीव नहीं करने पर उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि 34 वर्षीय महिला गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में प्रबंधक हैं। वहां काम करने वाला ठेका श्रमिक मनीष उन्हें परेशान कर रहा था। वह दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था।

 

पुलिस से महिला ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे वह कार्यालय से घर जा रही थीं, तभी हबीबगंज मार्केट के पास मनीष ने उन्हें रोक लिया और धमकी दी और अश्लील हरकते कीं। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

इधर, दुकान गई किशोरी और बालिका गायब
जबकि एक अन्य मामले में राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में किराने की दुकान पर नमकीन खरीदने गईं किशोरी और बालिका लापता हो गईं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक गांधी नगर इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी और 10 वर्षीय बालिका सहेली हैं। परिजन श्रमिक हैं। दो मई की शाम छह बजे किशोरी के परिजन ने उसे किराना दुकान पर सेव खरीदने भेजा, तो वह बालिका को लेकर गई थी। दोनों सामान खरीदकर वापस नहीं आईं। दो दिनों तक तलाश करने के बाद शनिवार शाम परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

भोपाल में क्राइम Crime in Bhopal : मैनेजर वोट डालने गया सतना, इधर घर से 4.25 लाख चोरी…
वहीं राजधानी भोपाल में एक टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर के घर से सवा चार लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर 80 हजार रुपए नकदी समेत 35 ग्राम सोने के जेवरात ले गए। मैनेजर सोमवार को होने वाली लोकसभा चुनाव की वोटिंग के लिए गांव नागौद (सतना) गए थे। घटना अवधपुरी क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक मनोज चतुर्वेदी सांई स्पर्श खजूरी कलां कवर्ड कैंपस में रहते हैं। शुक्रवार को वह घर की देखरेख के लिए चाबी बहन संगीता दुबे को दे गए थे। शनिवार सुबह 11 बजे संगीता घर पहुंची, तो गेट का ताला टूटा मिला।

कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही मनोज रविवार शाम लौट आए। मनोज ने चोरी गए सामान में 35 ग्राम वजनी सोने के जेवरात और 80 हजार रुपए नगदी बताई है।
भड़काऊ पोस्ट करने वाले नेता पर केस
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजिय सिंह को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद पंकज चौकसे और भाजपा कार्यकर्ता प्रेमसिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया में दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट की है। पुलिस की सोशल मीडिया पेट्रोलिंग टीम ने मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों को जल्द ही नोटिस देगी।
मैनिट: आरोपी छात्रों से आज होगी पूछताछ
मप्र की राजधानी भोपाल में मैनिट में थर्ड और फाइनल इयर के छात्रों के बीच हुए विवाद के मामले में सोमवार को प्रबंधन आरोपी छात्रों से पूछताछ करेगा। जिनके एफआइआर कराई गई थी, उन्हीं में से कुछ को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके पहले भी गुरुवार को प्रबंधन ने कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो