scriptयह चुनाव मैं नहीं पूरा भोपाल लड़ रहा है: प्रज्ञा सिंह ठाकुर | Pragya Singh Thakur addressed the karyakarta | Patrika News

यह चुनाव मैं नहीं पूरा भोपाल लड़ रहा है: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

locationभोपालPublished: Apr 18, 2019 05:18:53 pm

Submitted by:

Amit Mishra

भोपाल से बीजेपी के प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान…

news

यह चुनाव मैं नहीं पूरा भोपाल लड़ रहा है: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल@ हर्ष पचौरी की रिपोर्ट…
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम की घोषणा होेनें के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोपाल लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा चुनाव संबंधी यह पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सासद आलोक संजर , विधायक रामेश्वर शर्मा समेत भाजपा नेता मौजूद रहें।


जब राष्ट्र सुरक्षित होगा तो देश भी सुरक्षित रहेगा…
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहां कि चुनाव में नहीं पूरा भोपाल लड़ रहा है। मैं नई भी नहीं हूं और छोटी भी नहीं हूं। उमर अब्दुल्ला और मस्ती के बयान पर साध्वी ने कहा कि ये लोग तिल मिलाएंगे क्योंकि इनके कुकर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण में हूं। राष्ट्रधर्म मुद्दा है। जब राष्ट्र सुरक्षित होगा। तो देश भी सुरक्षित रहेगा। सुशासन और पूर्ण स्वराज के साथ सम्मान भी इस देशवासियों को मिलेगा।

हिंदू आतंकवाद पर बोली प्रज्ञा सिंह ठाकुर…
हिंदू आतंकवाद पर बोलते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह नाम दिग्विजय सिंह ने दिया है। जो कि गलत है। और अब वह खुद ही हिंदू होने का नाटक कर रहे हैं। आतंकवाद को धर्म दिग्विजय सिंह ने बनाया। दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को श्री और जी लगाकर सम्मान देते हैं। विदेशी आतंकवादी जो पाकिस्तान और अन्य देशों से आते हैं उनका प्रचार-प्रसार दिग्विजय सिंह करते है यही वजह है कि सच्चे देशभक्त भी उन्हें आतंकवादी नजर आते हैं।


किसानों से झूठा वादा किया
बैठक में विधायक रामेश्वर ने कहा कि यदि साध्वी आतंकवादी है तो फिर हम भी आतंकवादी हैं। लेकिन मां तेरे वैभव पर आंच नहीं आने देंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली से पप्पू ने आकर किसानों से झूठा वादा किया। कांग्रेस सरकार ने साध्वी के साथ मुगलों जैसा व्यवहार किया। कांग्रेस सरकार विकास मॉडल का दिखावा कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो